फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update: Frost may fall in many areas of the state, yellow alert of Sheetlahar

UP Weather Update : प्रदेश के कई इलाकों में पड़ सकता है पाला, शीतलहर का यलो अलर्ट

Wed, 18 Jan 2023 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Jan 2023 12:09 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, झांसी व आसपास के इलाकों के लिए मौसमी बदलावों का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
UP Weather Update: Frost may fall in many areas of the state, yellow alert of Sheetlahar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकांश इलाके अभी भी गलन भरी ठंड की चपेट में हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मौसम में बदलाव बृहस्पतिवार रात से होना शुरू हो सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में जहां भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री या उससे कम दर्ज हो रहा है, वहां पाला पड़ने के आसार हैं। इन सबके बीच मंगलवार को मुजफ्फरनगर में दिन का न्यूनतम पारा 1.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कानपुर में ये दो डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन


चुर्क, फुर्सतगंज, झांसी, बरेली, आगरा में पारा 4 डिग्री या इससे कम ही दर्ज किया गया। वहीं छह डिग्री से कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में अलीगढ़, लखनऊ, मेरठ, हमीरपुर, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, फतेहपुर शामिल रहे। दिन में कई जगह अच्छी धूप खिलने के कारण अधिकांश शहरों में मंगलवार को दिन अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान बढ़ा है, बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा।
विज्ञापन


इन इलाकों में शीतलहर का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, झांसी व आसपास के इलाकों के लिए मौसमी बदलावों का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक रायबरेली, फुर्सतगंज, फतेहगढ़ में 20 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed