फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update Cloud activity will increase and mercury will fall rain is expected in eastern UP

UP Weather Update: फिर बढ़ेगी बादलों की सक्रियता... गिरेगा पारा, पूर्वी यूपी में बारिश के आसार; ताजा अपडेट

Fri, 24 Oct 2025 06:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Oct 2025 06:33 PM IST
सार

UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। दिन के चढ़ते पारे पर लगाम लगेगी। दो से तीन डिग्री तक पारा गिरने की आशंका है। 29 अक्तूबर से वाराणसी समेत पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
UP Weather Update Cloud activity will increase and mercury will fall rain is expected in eastern UP
बारिश के आसार। (सांकेतिक) - फोटो : स्रोत इंटरनेट

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले दो तीन दिनों में बादलों की सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं। शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी के पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से अब प्रदेश में दिन के चढ़ते पारे पर लगाम लगेगी और मौसम में फिलहाल स्थिरता आएगी। वहीं पूर्वा हवाओं के मद्धिम पड़ते ही रात के पारे में क्रमश: गिरावट की शुरुआत हो चुकी है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में प्रदेश भर में रात के तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। दिन व रात दोनों का तापमान सामान्य तक पहुंचेगा। आगामी 29 अक्तूबर से वाराणसी समेत प्रदेश के पूर्वी-दक्षिणी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रही। इससे गर्माहट महसूस की गई।

विज्ञापन

तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में उठे हलचल के असर से उत्तर प्रदेश में दिन का बढ़ता तापमान थमेगा। साथ ही आने वाले तीन-चार दिनों में रात के तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed