फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: Temperatures dropped due to cold winds blowing across the state, weather will change again from A

यूपी का मौसम: पूरे प्रदेश में चली ठंडी हवाओं से गिरा पारा, एक अप्रैल से फिर से बदलेगा मौसम, अलर्ट हुआ जारी

Sat, 29 Mar 2025 09:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 29 Mar 2025 09:44 PM IST
सार

UP weather:यूपी में शनिवार का दिन अपेक्षाकृत राहत देने वाला रहा। पूरे प्रदेश में हवाएं चलने से लू का असर गायब रहा। बांदा सूबे में सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। 
 

विज्ञापन
UP weather: Temperatures dropped due to cold winds blowing across the state, weather will change again from A
यूपी में बदल रहा है मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को ज्यादातर जिलों में दिन के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन धूप की तपिश से गर्मी बढ़ी है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो आगामी एक अप्रैल से तापमान बढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ने के आसार है। शनिवार को सबसे ज्यादा अधिक तापमान बांदा जिले में 39.6 डिग्री सेल्सियस व बस्ती में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्सों के जिलों में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं से तापमान में कमी दर्ज की गई है। लेकिन गर्मी पर इसका असर नहीं दिखाई पड़ रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में हवा की गति तेज होने और नमी कम होने की वजह से दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया अगले कुछ दिनों में प्रदेश में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक ऊपर रहने की संभावना है।

विज्ञापन

पश्चिमी व बुंदेलखंड इलाके में बदल रहा मौसम

प्रदेश के पश्चिमी जिलों और बुंदेलखंड में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। आगरा, झांसी, बांदा, हमीरपुर और चित्रकूट जैसे जिलों में तापमान लगातार घट-बढ़ रहा है। यहां तेज हवाएं चलने की वजह से लू जैसे हालात बनने लगे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर तेज हो रहा है। प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या जैसे जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ते तापमान के साथ ही उमस भी बढ़ने लगी है, जिससे लोग काफी परेशान हैं।

एक अप्रैल से और मौसम बदलने के आसार

मौसम विभाग की माने तो 30 मार्च रविवार को प्रदेश के पश्चिमी और बुंदेलखंड क्षेत्रों में गर्म हवाएं और लू जैसे हालात बने रहने के आसार है। तापमान में 1-2 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है। इसी तरह 31 मार्च को पूर्वी और मध्य यूपी में भी गर्मी का असर तेज होगा। तापमान 38-40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और गर्म हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ जिलों में हल्की धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
 

UP Weather Today : यूपी में मौसम ने लिया यू-टर्न, सुबह से चल रहीं ठंडी हवाएं, एक दिन पहले थे लू जैसे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed