Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vande Bharat train will run to Janakpurdham in Nepal ceremony will be held at Ayodhya Dham station

अयोध्या: एक हजार मेहमान करेंगे राम-जानकी रेल सेवा का स्वागत, अयोध्या धाम स्टेशन पर होगा समारोह

Sun, 15 Nov 2026 02:21 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 02:21 PM IST
सार

अयोध्या से नेपाल के जनकपुरधाम तक की बहुप्रतीक्षित 464 किलोमीटर लंबी 'राम-जानकी रेल सेवा' की शुरुआत 23 नवंबर को होगी। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Vande Bharat train will run to Janakpurdham in Nepal ceremony will be held at Ayodhya Dham station
नेपाल के जनकपुरधाम तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन।

विस्तार

अयोध्या से नेपाल के जनकपुरधाम तक प्रस्तावित राम-जानकी रेल सेवा की शुरुआत 23 नवंबर को होगी। इस अवसर पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब एक हजार मेहमान शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन


समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा सांसद, विधायक, महापौर और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। साधु-संतों, स्कूली विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या से जनकपुर के बीच रेल सेवा शुरू कराने के लिए कई बार रेल मंत्री से मुलाकात कर मांग उठाई थी।
विज्ञापन


स्टेशन प्रबंधक महेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि करीब 464 किलोमीटर लंबा रेल मार्ग अयोध्या से बिहार के रास्ते जयनगर होते हुए नेपाल के जनकपुरधाम तक पहुंचेगा। रेल सेवा शुरू होने से अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आने वाले नेपाली श्रद्धालुओं और जनकपुरधाम जाने वाले भारतीय यात्रियों को आवागमन का नया विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन 

रेलवे सूत्रों के अनुसार, अयोध्या जनकपुर रेल सेवा सप्ताह में एक दिन संचालित करने की तैयारी है। इसके तहत ट्रेन एक फेरा लगाएगी। यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए भविष्य में फेरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस रेल संपर्क से दोनों देशों के श्रद्धालुओं को सड़क मार्ग के लंबे सफर से राहत मिलने की उम्मीद है।

जयनगर में होगी यात्रियों और सामान की जांच

नेपाल जाने वाले यात्रियों के दस्तावेजों और सामान की जांच जयनगर में निर्धारित प्रक्रिया के तहत होगी। यहां सीमा पार करने से जुड़ी कस्टम और सुरक्षा संबंधी औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी करेंगी। नेपाल से भारत लौटने वाले यात्रियों को भी निर्धारित जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से किए जाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed