फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather: Seasonal upheaval in the beginning of April, chances of hailstorm, if this happens then the loss o

UP Weather : अप्रैल की शुरुआत में मौसमी उठापटक, ओलावृष्टि के भी आसार, ऐसा हुआ तो बढ़ जाएगा किसानों का नुकसान

Mon, 27 Mar 2023 09:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 27 Mar 2023 09:13 PM IST
सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश पर रहेगा। मौसम तो 30 मार्च से ही बदलेगा, पर लखनऊ में बदलाव 31 से दिखने लगेंगे।

विज्ञापन
UP Weather: Seasonal upheaval in the beginning of April, chances of hailstorm, if this happens then the loss o
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

लखनऊ में एक बार फिर मौसमी उठापटक के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक-दो अप्रैल को लखनऊ में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ऐसा हुआ तो किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हो जाएगा।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश पर रहेगा। मौसम तो 30 मार्च से ही बदलेगा, पर लखनऊ में बदलाव 31 से दिखने लगेंगे। वहीं, मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, लखनऊ में एक और दो अप्रैल को तेज बारिश संग कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन


...तो पशुओं के खाने योग्य भूसा भी नहीं बचेगा
कृषि विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह कहते हैं कि एक सप्ताह पहले तेज बरसात, आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान सच होते हैं तो आम तो चौपट होगा ही, हाल ही में बोई गईं मूंग, उड़द, मक्का एवं सफेद तिल फसलें भी प्रभावित होंगी। किसानों की अगेती गेहूं की फसल पिछले सप्ताह की बारिश में गिर गई थी। किसान किसी तरह उसे बटोरने में जुटे हैं। बारिश से गिरा पछेती गेहूं जमीन से उठ रहा है। अब मौसम खराब होता है तो अगेती व पछेती दोनों गेहूं पूरी तरह सड़ जाएगा और पशुओं के खाने योग्य भूसा भी नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावधानी बरत कर कम कर सकते हैं नुकसान
विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि अगेती गेहूं की कटाई प्रारंभ कर दी है तो उसे बांधकर टिन शेड के नीचे स्टॉक कर लें। पछेती गेहूं की फसल में जल निकासी का उचित प्रबंध करें। मचान वाली सब्जियों के मचान मजबूत रस्सी से बांधकर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed