फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather: Red weather alert, warning of dense fog and cold wave, state in grip of cold day and cold wave

UP Weather : आज और कल रेड अलर्ट, घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, आठवीं तक के सभी स्कूल 14 तक बंद

Wed, 04 Jan 2023 09:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 04 Jan 2023 09:10 AM IST
सार

प्रदेश में कानपुर मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस गिरकर 10.2 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
UP Weather: Red weather alert, warning of dense fog and cold wave, state in grip of cold day and cold wave
रात में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घने कोहरे के साथ गलन भरी भीषण ठंड ने प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हड्डियों तक को कंपा देने वाली ठंड से मंगलवार को लोग घरों के भीतर भी ठिठुरते रहे। प्रदेश के अधिकतर जिलों में धूप का इंतजार दिन भर जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में घनेे कोहरे, शीतलहर और कोल्ड-डे कंडीशन को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक खराब मौसम की चेतावनी भी जारी की है। 

विज्ञापन


शीतलहर को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने आठवीं तक के सभी बोर्डों के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टी कर दी है। वहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच ही किया जाएगा। वहीं अधिकारियों के अनुसार जहां जिलाधिकारी ने स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित किया है, वहां उस हिसाब से 9वीं से 12वीं कक्षा तक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में कानपुर मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस गिरकर 10.2 डिग्री दर्ज हुआ। लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री लुढ़का, ये 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटों की तुलना में 3.3 डिग्री कम 6.7 डिग्री दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक अगले दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने के संकेत हैं। घना कोहरा, शीतलहर के अलावा कोल्ड-डे कंडीशन सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, मेरठ समेत अधिकतर जिलों में रेड अलर्ट
लखनऊ, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, हरदोई, कन्नौज, कानपुर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, बस्ती, चंदौली, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, मऊ, मिर्जापुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, सिद्धार्थनगर समेत आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने दो दिन तक रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों के लिए भी मौसम में अप्रत्याशित बदलाव की चेतावनी जारी की गई है।


अवध समेत कई जिलों में पारा तेजी से हुआ धड़ाम
प्रदेश के कई जिलों में दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम दर्ज हुआ है। अवध में भी दिन के अधिकतम और न्यूनतम पारे में हुई भारी गिरावट ने गलन भरी ठंड से बेहाल किया। सुल्तानपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, फैजाबाद में 5.5, गोंडा में 6.0, बहराइच में 5.0, रायबरेली में ये 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहराइच और आगरा में दिन का अधिकतम तापमान क्रमश: 11 और 13.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से नौ डिग्री कम रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed