फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News Weather will change again relief from heatwave chance of drizzle with thunder and lightning

UP Weather News: गरज-चमक के साथ करवट लेगा मौसम... लू से मिलेगी निजात, 19 से 23 मई के बीच बूंदाबांदी के आसार

Sun, 18 May 2025 04:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 May 2025 04:45 PM IST
सार

UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। इससे गर्मी से राहत और लू से निजात मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 से 23 मई के बीच गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन
UP Weather News Weather will change again relief from heatwave chance of drizzle with thunder and lightning
बूंदाबांदी। (फाइल)

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के तराई इलाकों में चल रही पुरवाई और बूंदाबादी का विस्तार सोमवार के बाद प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में देखने को मिलेगा। यूपी में 19 से 23 मई के बीच पूरब से पश्चिम तक तेज हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।

विज्ञापन


बीते शनिवार की सुबह अयोध्या, बाराबंकी और बलरामपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं लखनऊ में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे पारे में थोड़ी गिरावट आई और लोगों को तपिश से राहत मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर; दी ये सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।  आगरा और अलीगढ़ क्षेत्र में भी आंधी जैसे हालात रहे। रविवार को भी प्रदेश के कुछ तराई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। दोपहर बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

नया विक्षोभ और वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में एक नया विक्षोभ और वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी लिए हुए पूर्वा हवाओं का असर सोमवार के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में दिखाई देगा। इसके असर से बादलों की आवाजाही के साथ प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।  इससे प्रदेश में लू की परिस्थितियों में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed