फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati made her nephew Akash Anand chief national coordinator of BSP and gave him this advice

UP News: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर; दी ये सलाह

Sun, 18 May 2025 02:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 May 2025 02:53 PM IST
सार

मायावती ने एक बार फिर भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। साथ ही एक महत्वपूर्ण सलाह भी दी है। आगे पढ़ें और जानें पूरी बात...

विज्ञापन
Mayawati made her nephew Akash Anand chief national coordinator of BSP and gave him this advice
आकाश आनंद व मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की ओर से रविवार को नेशनल बैठक आयोजित की गई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया। उन्हें आगे के कई कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी दी। साथ ही सावधानी बरतते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की सलाह दी।

विज्ञापन


बैठक में देश में बसपा के संगठन की मजबूती व सर्वसमाज के बीच जनाधार बढ़ाने पर गहन चर्चा हुई। पार्टी के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सेना द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' की कार्रवाई के लिए सभी ने भारतीय सेना की सराहना की। 
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश में आतंकी निरोधक उपाय जरूरी हैं। ताकि किसी का सुहाग उजड़ने से बचाया जा सके। प्रधानमंत्री द्वारा पाकिस्तान की परमाणु धमकी नहीं सहने की चेतावनी देना एक सही कदम है। यह भी जरूरी है कि कश्मीर पर अमेरिका या तीसरे पक्ष का दखल स्वीकार नहीं किया जाए। अपने आप पर भरोसा होना बेहतर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सपा-ब्रजेश पाठक के बीच जुबानी जंग: अब अखिलेश की एंट्री, लिखा-आपमें कभी ऐसा विचलन न था, बदलाव पर आत्ममंथन कीजिए


सरकार इसका भी ध्यान रखे कि गौतम बुद्ध व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनादर करके समाज में द्वेष न फैलाया जाए। इस पर राज्य सरकारें पूरी तरह रोक लगाएं। मायावती ने बहुजन वालंटियर फोर्स (बीवीएफ) को पहले की तरह संगठित करने पर बल दिया। ताकि देशभर में पार्टी के कार्यक्रम किए जा सकें।  

बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सर्वसम्मति से भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी। उन्हें पार्टी के आगे के कार्यक्रमों की भी जिम्मेदारी दी। साथ ही यह भी कहा कि इस बार पार्टी व मूवमेंट के हित में हर प्रकार की सावधानी बरतते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में वह अपना सराहनीय योगदान देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed