फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: entire state drenched in rain monsoon in up

यूपी का मौसम: बारिश से भीगा पूरा प्रदेश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया बिजली गिरने का अलर्ट

Sun, 10 Sep 2023 07:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 10 Sep 2023 07:46 AM IST
सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक कन्नौज में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 81 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई।

विज्ञापन
UP weather: entire state drenched in rain monsoon in up
लखनऊ में बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

 प्रदेश में मानसूनी झमाझम बारिश शनिवार को भी जारी रही। लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मध्यम से भारी बरसात ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। अब आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर दिया है। उसके अनुसार रविवार को भी लोग झमाझम का लुत्फ उठा सकेंगे। लेकिन सोमवार से इसमें धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। बारिश कम होगी लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उधर बारिश का असर पारे पर भी दिखा और ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य से नीचे चला गया।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक कन्नौज में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 81 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई। अयोध्या में 72 मिमी, शाहजहांपुर में 71 मिमी पानी बरसा। इसी तरह बाराबंकी, सीतापुर, समेत कई इलाकों में लोगों ने झमाझम बारिश का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


 लगातार जारी बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतर इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री तक नीचे या इसके आसपास दर्ज किया गया। लखनऊ में पारा 30 डिग्री से नीचे जा पहुंचा और 28.9 डिग्री दर्ज हुआ। हरदोई, कानपुर नगर, फतेहपुर, फुरसतगंज-रायबरेली, झांसी, उरई, शाहजहांपुर, नजीबाबाद समेत आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को यहां बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

अंबेडकरनगर, अमेठी, औरैया, अयोध्या, बहराइच, बांदा, बरेली, बाराबंकी, चित्रकूट, इटावा, फरूखाबाद, फतेहपुर, गोंडा. हमीरपुर, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, पीलीभीत, रायबरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर, उन्नाव व आसपास तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा आगरा, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, कौशांबी, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायरबरेली, संत कबीरनगर, सिद्धार्थनगर में बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed