फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather drizzle in eastern-terai region of state warning of drizzle and thunderstorm in 29 districts

UP Weather News: प्रदेश के पूर्वी-तराई हिस्से में बूंदाबांदी के आसार, 29 जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी

Mon, 19 May 2025 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 May 2025 04:59 PM IST
सार

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के पूर्वी-तराई हिस्से में बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 29 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
UP Weather drizzle in eastern-terai region of state warning of drizzle and thunderstorm in 29 districts
बूंदाबांदी। (फाइल)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों में अगले कुछ दिन मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को पूर्वी-तराई इलाके के 29 जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की चेतावनी जारी की है। कहीं-कहीं वज्रपात होने की भी संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


सोमवार को भी महाराजगंज, कुशीनगर, बहराइच जैसे कुछ तराई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। वहीं कई इलाकों में दोपहर बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा और यहां सोमवार को लू जैसी परिस्थितियां रहीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: मंत्री असीम अरुण ने पकड़ा 5 लाख का घोटाला, समाज कल्याण अधिकारी व अधीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में मौसमी बदलाव का ज्यादा असर नहीं होगा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 21 से 22 मई को अरब सागर में बनने वाले एक सिस्टम के कारण प्रदेश में नम दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। ये पुरानी हवाओं से मिलकर बारिश की संभावना को और बढ़ा देंगी। इससे उत्तर और मध्य इलाकों में मौसम और भी सुहाना हो सकता है। हालांकि प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और बुंदेलखंड के इलाके में इस मौसमी बदलाव का ज्यादा असर नहीं होगा।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना

सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed