फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather: Damage to crops due to hailstorm, it will rain more

UP Weather : किसानों को करारी चोट दे गया मार्च का महीना, ओला-बारिश से फसलों को भारी नुकसान, अभी और होगी बरसात

Sat, 01 Apr 2023 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 01:39 AM IST
सार

मार्च के दूसरे सप्ताह में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसान अभी अपनी फसल को संभाल भी न पाए थे कि इस अंतिम सप्ताह में फिर से मौसम की मार पड़ी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते दो दिनों से प्रदेशभर में हुई बारिश, ओलावृष्टि एवं तेज हवा ने फसलों को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन
UP Weather: Damage to crops due to hailstorm, it will rain more
फसलों को बारिश से नुकसान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्च का महीना जाते जाते भी किसानों को करारी चोट दे गया। मार्च के दूसरे सप्ताह में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसान अभी अपनी फसल को संभाल भी न पाए थे कि इस अंतिम सप्ताह में फिर से मौसम की मार पड़ी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते दो दिनों से प्रदेशभर में हुई बारिश, ओलावृष्टि एवं तेज हवा ने फसलों को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बरसात और तेज हवाओं का यह दौर शनिवार से अगले दो दिनों के लिए थम सकता है। इसके बाद फिर दो दिन तक बारिश व तेज हवाओं की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


बारिश रुक रुक पूरे प्रदेश में हो रही है। पूर्वांचल में कहीं बृहस्पतिवार से तो कहीं शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हुई। उधर अवध क्षेत्र में भी यही हाल है। पश्चिमी उप्र में जमकर बारिश तथा तेज हवा चली। कई जिलों में ओले भी गिरे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक तीन और चार अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बरसात हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में औसतन 2.7 मिमी बरसात रिकार्ड हुई है। 
विज्ञापन


इसमें सर्वाधिक बरसात गौतमबुद्ध नगर में 21 मिमी रिकार्ड की गई। जबकि बागपत में 16.7 मिमी, मुजफ्फरनगर में 15.9, मेरठ में 14.8 और गाजियाबाद में 14 मिमी पानी बरसा। सिद्धार्थनगर में ओलावृष्टि भी हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोनभद्र में 5.2 मिमी पानी बरसा। लखनऊ में 4.2, कानपुर में 3.9, बाराबंकी में 3.4, हरदोई में 2.1 मिमी बारिश का औसत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं, सरसों तथा सब्जियों की फसल को भारी नुकसान
इस बारिश से गेहूं, सरसों तथा सब्जियों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। दरअसल अभी तो किसान मार्च के दूसरे सप्ताह में हुई बारिश के नुकसान से ही परेशान थे कि एक और आपदा शुरू हो गई। उधर 13 जिलों में फैली हुई आम की फसल को भी इस बारिश से नुकसान हुआ है। आम पर इस बार बौर अच्छा था पर अब नुकसान हो रहा है। पहले तेज हवा से बौर गिरा। रही सही कसर बारिश और ओलावृष्टि ने पूरी कर दी।

आम पर मुसीबत, फिर से खर्रा रोग का खतरा
लगातार नमी बनने से आम की फसल पर खर्रा रोग का खतरा मंडरा गया है। लखनऊ के आम उत्पादक अहसान कहते हैं कि आम की फसल में यह समय बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन इस बारिश हवा से नुकसान पहुंचा है। ऑल इंडिया मैंगो एंड फ्रूट्स डेवलेपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जुनैद फरीदी कहते है कि यह समय आम परागण और फल बनने की महत्वपूर्ण अवस्था का है। ऐसे में बौर गिर रहा है।

असली परिणाम एक सप्ताह में सामने आ जाएगा। वातावरण में नमी बढ़ने से फलों और फूलों में एंथ्रेक्नोज के प्रकोप की समस्या बढ़ गई है। यह एक फफूंद जनित रोग है जिससे बौर और पत्तियां तक को नुकसान होता है। खर्रा रोग से फसल उबर चुकी थी, लेकिन फिर से यह बारिश हुई तो समस्या बन सकती है। मिट्टी के अंदर छिपे हुए कीट भी बारिश होते ही फसल पर हमला बोलेंगे। आम के नए कल्लो पर भुनगे का प्रकोप बढ़ सकता है।


लखनऊ में सात मिमी बरसात
राजधानी में बृहस्पतिवार देर रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। इस दौरान सात मिमी. पानी गिरा। इसके बाद धूप खिली तो लगा कि मौसम खुल जाएगा, लेकिन फिर घने बादल छा गए। देर शाम करीब छह बजे हजरतगंज समेत कई इलाकों में छुटपुट बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार दोपहर से मौसम सामान्य होने लगेगा। रविवार को लखनऊ समेत प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाने की संम्भावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed