Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather changes statewide, light rain and drizzle increase cold; fog alert issued for these districts

यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश-बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी; इन जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी

Mon, 16 Nov 2026 08:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Nov 2026 08:04 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। कई जिलों में हल्की बारिश के बाद पारे में गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
UP: Weather changes statewide, light rain and drizzle increase cold; fog alert issued for these districts
यूपी में बदल गया है मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नए विक्षोभ के असर से रविवार को माैसम बदला रहा। पश्चिमी यूपी के बरेली, बिजनाैर, मेरठ, सहारनपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई। माैसम विभाग का कहना है कि सोमवार से प्रदेश में ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। साथ ही पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में सुबह के समय कोहरे का असर बढ़ेगा।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। पछुआ के असर से 16 से 18 नवंबर के बीच तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन


रविवार को सुबह प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ धुंध छंट गई, लेकिन कुछ इलाकों में दृश्यता काफी कम रही। बरेली और कुशीनगर में घना कोहरा होने से दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। अयोध्या और आजमगढ़ में 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राजधानी में हल्के कोहरे के साथ आज से बढ़ेगी ठंड

 राजधानी के माैसम में बदलाव की आहट है। माैसम विभाग का कहना है कि नए विक्षोभ के असर से सोमवार से लखनऊ में हवा का रुख पछुआ हो जाएगा। पहाड़ों से आ रही इस ठंडी पछुआ के असर से आने वाले दो दिन में रात के पारे में 2 डिग्री सेिल्सयस तक की गिरावट के आसार हैं। वहीं सुबह के समय कोहरे और धुंध की संभावना जताई जा रही है। 

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। पछुआ के असर से 16 से 18 नवंबर के बीच रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान भी 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

अमेठी में मौसम ने बदली करवट, कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

 मौसम में बदलाव के साथ सोमवार सुबह जिले में सीजन का पहला कोहरा छाया। सुबह सड़कों पर निकले लोगों को सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया। कई स्थानों पर दृश्यता 20 से 30 मीटर तक सिमट गई। इससे हाईवे और ग्रामीण मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। सुबह काम पर जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और मालवाहक वाहनों के चालकों को भी परेशानी हुई।

कोहरे का असर सुबह की यातायात व्यवस्था पर साफ दिखाई दिया। अमेठी-सुल्तानपुर मार्ग, गौरीगंज-जायस मार्ग और लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालक कम गति से चलते नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। धुंध के कारण सामने से आने वाले वाहनों का पता देर से चल रहा था। सड़क किनारे खड़े वाहन और अचानक रास्ता पार करने वाले लोग भी चालकों के लिए परेशानी का कारण बने। कई वाहन चालकों ने जल्दबाजी के बजाय सावधानी से आगे बढ़ना बेहतर समझा। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों के बीच से गुजरने वाले संपर्क मार्गों पर भी धुंध का असर रहा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed