फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Chances of drizzle-rain between 20 to 24 in the state, warning of cold wave

UP Weather: प्रदेश में 20 से 24 जनवरी के बीच बूंदाबांदी-बारिश के आसार, शीतलहर की चेतावनी

Tue, 17 Jan 2023 05:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 Jan 2023 05:01 AM IST
सार

कोहरे के चलते विमानों व ट्रेनों का संचालन सोमवार को भी गड़बड़ाया, जिससे पैसेंजरों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। सऊदिया एयरलाइन की जेद्दा से लखनऊ आने वाली उड़ान एसवी890 निरस्त कर दी गई।

विज्ञापन
UP Weather Chances of drizzle-rain between 20 to 24 in the state, warning of cold wave
बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, अलाव सेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम 20 जनवरी से नए तेवर दिखा सकता है। मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, प्रदेश में 20 से 24 जनवरी के बीच कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। ये बारिश धीमी ही होगी या कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान कोहरा जरूर बढ़ सकता है, पर ठंड बहुत ज्यादा नहीं सताएगी।

विज्ञापन

 
दूसरी ओर, सोमवार को कानपुर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा 13 जिलों में न्यूनतम पारा पांच डिग्री से नीचे रहा। जिन शहरों में पारा पांच डिग्री से नीचे रहा, उसमें फतेहपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, झांसी, उरई, बरेली, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा और अलीगढ़ शामिल हैं। प्रदेश के शहरों में जहां न्यूनतम पारा गिरा है, वहीं धूप खिलने से दिन के अधिकतम पारे में थोड़ी सी बढ़त देखी जा रही है। कई जगह ये 16 डिग्री से 20 डिग्री सेल्सियस केबीच दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार से पारा धीरे-धीरे फिर चढ़ेगा। कुछ इलाकों में मंगलवार को भी शीतलहर चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। 
विज्ञापन


पौने तेरह घंटे लेट चारबाग पहुंची जयनगर अमृतसर स्पेशल
कोहरे के चलते विमानों व ट्रेनों का संचालन सोमवार को भी गड़बड़ाया, जिससे पैसेंजरों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। सऊदिया एयरलाइन की जेद्दा से लखनऊ आने वाली उड़ान एसवी890 निरस्त कर दी गई। वहीं रियाद से लखनऊ आने वाली फ्लाईनस की उड़ान संखय एक्सवाइ-333 तीन घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली उड़ान सवा दो घंटे, गोएयर की मुम्बई से लखनऊ की फ्लाइट जी8-397 मुंबई लखनऊ सवा दो घंटे, गोएयर की ही लखनऊ से मुम्बई जाने वाली जी8-396 डेढ़ घंटे, लखनऊ से मुम्बई जाने वाली गोएयर की जी8-307 एक घंटे, मुम्बई से लखनऊ आने वाली गोएयर की जी8-306 डेढ़ घंटे, इंडिगो की लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली 6ई-6552 सवा घंटे, लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली एक घंटे तथा बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली उड़ान एक घंटे लेट रही।


इसी क्रम में गुवाहाटी से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-6552 साठ मिनट तथा लखनऊ से गुवाहाटी जाने वाली 6ई-146 पचास मिनट लेट रही। इसी क्रम में ट्रेनों की लेटलतीफी में 04651 जयनगर अमृतसर स्पेशल पौने तेरह घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस 10 घंटे, मुजफ्फरपुर सूरत एक्सप्रेस सात घंटे, डॉ. अंबेडकर नगर कामाख्या एक्सप्रेस सवा नौ घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेस पांच घंटे, चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्टए एसी एक्सप्रेस, अरुणाचल एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे लेट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed