फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: Bright sunshine spreads in the state, mercury will fall due to strong westerly winds, weather wil

यूपी का मौसम: प्रदेश में फैली चटख धूप, पर पछुआ के जोर से गिरेगा पारा, तीन दिन बाद प्रदेश में बदलेगा मौसम

Thu, 05 Dec 2024 09:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 05 Dec 2024 09:16 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में बीते दो दिनों से चटख धूप दिख रही है। गुरुवार को भी मौसम पूरी तरह से साफ निकला। राजधानी लखनऊ और उसके आसपास मौसम साफ दिखा। 

विज्ञापन
UP weather: Bright sunshine spreads in the state, mercury will fall due to strong westerly winds, weather wil
सर्दी की दस्तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बुधवार को दिनभर तेज रफ्तार पछुआ हवाएं चलीं। हवाओं की वजह से दिन में खिली धूप में तपिश महसूस नहीं हुई। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ के असर से अगले तीन-चार दिन में तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं।

विज्ञापन


 पछुआ के जोर से कोहरा छंटेगा और हवा की गुणवत्ता भी सुधरेगी। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और ठंड में इजाफा होगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक फेंगल चक्रवात के गुजर जाने के असर से यूपी में पछुआ ने जोर पकड़ा है। इसके असर से तापमान तो गिरेगा ही, हवा की सेहत भी सुधरेगी। बुधवार को वाराणसी में सर्वाधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। 
विज्ञापन


वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और फुरसतगंज में 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें अयोध्या में सबसे कम आठ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोमतीनगर, कुकरैल की हवा की सेहत सुधरी

पछुआ के असर से हवा की गुणवत्ता में एक दिन में ही काफी सुधार दिखाई दिया। छह वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों में से अलीगंज, लालबाग, तालकटोरा और बीबीएयू में एक साथ काफी दिनों बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक पीली श्रेणी में दर्ज हुआ। इससे पहले इन इलाकों में यलो या रेड श्रेणी में हवा की गुणवत्ता दर्ज हो रही थी। गोमतीनगर और कुकरैल की हवा ग्रीन श्रेणी में दर्ज हुई।

कुछ ऐसा रहा हवा का हाल
गोमतीनगर- 97 - हरा - अच्छा
कुकरैल- 87- हरा- अच्छा
अलीगंज- 189 - पीला- मध्यम
लालबाग- 195 - पीला- मध्यम
बीबीएयू- 108 - पीला- मध्यम
तालकटोरा- 148 पीला- मध्यम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed