फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather: Alert of rain and hail in many districts, know weather condition of your district

UP Weather: ओले गिरने के साथ बारिश की चेतावनी, बढ़ी किसानों की चिंता; जानें अपने जिले के मौसम का हाल

Sun, 02 Mar 2025 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Mar 2025 04:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, मुज्जफरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, बहराइच, रायबरेली और अमेठी आदि जिलों में शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर बाद हल्की बारिश दर्ज की गई। इन जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई।

विज्ञापन
UP Weather: Alert of rain and hail in many districts, know weather condition of your district
UP Weather News/यूपी मौसम (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के जिलों में शनिवार को बारिश होने से मौसम में नरमी आई है। रविवार की सुबह भी कई जिलों में ओला गिरने के साथ हल्की बारिश की चेतावनी है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ रहने के साथ गर्मी बढ़ने के आसार जताए जा रहे है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। अधिकांश हिस्सों में बादल छंट जाएंगे और धूप खिलने की संभावना है। तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, लेकिन मौसम सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

पिछले दो दिन की बारिश और ओलावृष्टि से 13 जिले प्रभावित हैं। बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को तत्काल राहत कार्यों के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित लोगों की मदद करने के निर्देश दिए हैं।
 

शनिवार सुबह मथुरा में तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि के बीच टिन और छप्पर उड़ गए। मथुरा की मांट तहसील के नौहझील, बाजना और सुरीर में किसानों ने बताया कि करीब 10 मिनट तक नौहझील क्षेत्र में ओले पड़े। इनका वजन 200 ग्राम तक रहा। साथ ही एक घंटे तक तेज बारिश हुई।
 

विज्ञापन

रुहेलखंड से लेकर तराई के जिलों तक में शुक्रवार रात से शनिवार तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को रातभर रुक-रुककर बारिश हुई। कई गांवों में शनिवार सुबह बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। शाहजहांपुर के जलालाबाद, उसावां में सुबह ओले गिरे। बरेली में भी पानी बरसा है। 
 

पूर्वांचल के गाजीपुर में ओले गिरे तो बलिया और आजमगढ़ में बारिश हुई। अलीगढ़ में शनिवार की सुबह बारिश के साथ ओले गिरने से अतरौली में एक महिला की मौत हो गई। हाथरस के सिकंदराराऊ में 12 से ज्यादा बिजली के खंभे टूट गए। हालांकि बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
 

आज सुबह भी ओले गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने रविवार सुबह तक प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। अधिकांश हिस्सों में बादल छंट जाएंगे और धूप खिलने की संभावना है। तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। -अतुल कुमार सिंह, मौसम वैज्ञानिक, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ
 

प्रयागराज सबसे ज्यादा गर्म

शनिवार को मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में सबसे ज्यादा 33.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वाराणसी व बांदा में 31.2, कानपुर में 30.2, गोरखपुर में 30.6, गाजीपुर में 30.5, आगरा में 27.8, लखनऊ मेंं 29.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
 

फसलों को नुकसान, सीएम ने दिए आकलन के निर्देश

शाहजहांपुर में गेहूं और सरसों में करीब 30 फीसदी तक नुकसान बताया जा रहा है। इसके अलावा तंबाकू की पौध भी प्रभावित हुई। लखीमपुर खीरी में गेहूं ओर सरसों समेत कई फसलों को नुकसान हुआ है। पूर्वांचल में जिससे आलू, सरसों, गेहूं और सब्जी की खेती को नुकसान पहुंचा है। 
 

अलीगढ़ में सरसों और गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। हाथरस के सिकंदराराऊ में आंधी व ओलावृष्टि से 12 गांवों में गेहूं और सरसों की फसल बिछ गई है। मटर व चने की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। मथुरा में खेत में तैयार खड़ी फसलों में काफी नुकसान पहुंचा। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फसलों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed