{"_id":"6094d4d48ebc3ed201115c68","slug":"up-wall-collapses-amidst-strong-storm-water-dead-brothers-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : तेज आंधी पानी के बीच गिरी दीवार, सगे भाइयों की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : तेज आंधी पानी के बीच गिरी दीवार, सगे भाइयों की दबकर मौत
Fri, 07 May 2021 11:19 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 07 May 2021 11:19 AM IST
सार
शहर कोतवाली इलाके में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। घर से बाहर नित्यक्रिया को गए दो सगे भाइयों की आंधी पानी के बीच पक्की दीवार गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर कोतवाली इलाके में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। घर से बाहर नित्यक्रिया को गए दो सगे भाइयों की आंधी पानी के बीच पक्की दीवार गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रशासन का कहना है कि मृतकों के आश्रितों को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक मदद की जाएगी। सगे भाइयों की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला मुंशीगंज निवासी गौरव (14) निहाल (12) पुत्रगण शिवराम कश्यप शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूर पर नित्यक्रिया को गए थे।
विज्ञापन
बताया जाता है कि दोनों सगे भाई एक पक्की दीवार के पास नित्यक्रिया कर रहे थे, इस बीच तेज आंधी पानी की वजह से पक्की दीवार भरभरा कर दोनों भाइयों पर गिर गई, इससे दोनों उसके नीचे दब गए। हादसे की सूचना पाकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास कर लोगों ने मलबा हटाकर दीवार के नीचे दबे दोनों भाइयों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
विज्ञापन
घायलावस्था में अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, पर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शवों को घर ले आए। सूचना पाकर शहर कोतवाल टीपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हादसे के बारे में जानकारी जुटाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि तेज आंधी पानी की वजह से दीवार गिरने से हादसा हुआ है। दोनों मृतकों के आश्रितों को दैवीय आपदा के तहत सरकारी मदद प्रशासन की ओर से मुहैया कराई जाएगी।