फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Voter registration is a chance today before the assembly elections; special camps will be held from 10 am

यूपी: विधानसभा चुनावों से पहले आज मतदाता बनने का मौका, सुबह दस से चार बजे तक लगेंगे विशेष कैंप; जानिए डिटेल

Sat, 24 Oct 2026 08:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 24 Oct 2026 08:03 AM IST
सार

SIR in UP: 24 अक्तूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

विज्ञापन
UP: Voter registration is a chance today before the assembly elections; special camps will be held from 10 am
यूपी में वोटर बनने का मौका। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने एसआईआर के बाद मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे हुए नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल कराने के लिए 24 अक्तूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कैंप का आयोजन व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए। चुनाव आयोग के के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए हैं कि 24 अक्तूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। सभी बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 उपलब्ध होने चाहिए, ताकि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के इच्छुक पात्र नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रत्येक मतदेय स्थल पर हेल्प डेस्क भी सक्रिय रखी जाएगी, जिससे नागरिकों को पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक सहायता मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए हैं। ऑफलाइन फार्म-6 भरने के लिए इच्छुक पात्र नागरिकों को नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ जन्म एवं निवास संबंधी आवश्यक अभिलेखों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां और परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र की संख्या (अगर उपलब्ध है तो) बूथ पर लेकर आने के लिए प्रेरित भी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed