{"_id":"695396469a971725ef0c0a92","slug":"up-vijay-kant-dixit-appointed-as-the-uttar-pradesh-state-convener-of-rpm-he-has-five-decades-of-experience-i-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आरपीएम के यूपी राज्य के संयोजक बने विजय कांत दीक्षित, पत्रकारिता क्षेत्र में पांच दशक का है अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आरपीएम के यूपी राज्य के संयोजक बने विजय कांत दीक्षित, पत्रकारिता क्षेत्र में पांच दशक का है अनुभव
Tue, 30 Dec 2025 02:37 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:37 PM IST
सार
विजय कांत दीक्षित दैनिक भास्कर (नई दिल्ली) के कार्यकारी संपादक, वॉयस ऑफ लखनऊ के संस्थापक संपादक और भारतीय ज्ञानपीठ की एक पत्रिका के समन्वयक संपादक का दायित्व भी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विजय कांत दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
वरिष्ठ पत्रकार विजय कांत दीक्षित को नई दिल्ली राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM) ने उत्तर प्रदेश का राज्य संयोजक नियुक्त किया है। नई दिल्ली राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवित्र मोहन सामंतराय ने इसका एलान किया।
करीब पांच दशक का पत्रकारीय अनुभव रखने वाले विजय कांत दीक्षित मीडिया जगत में जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 1976 में दैनिक अखबार देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद तीन दशकों से ज्यादा समय तक टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के नवभारत टाइम्स में विशेष संवाददाता के तौर पर अपनी सेवाएं दीं।
विजय कांत दीक्षित दैनिक भास्कर (नई दिल्ली) के कार्यकारी संपादक, वॉयस ऑफ लखनऊ के संस्थापक संपादक और भारतीय ज्ञानपीठ की एक पत्रिका के समन्वयक संपादक का दायित्व भी निभा चुके हैं। वर्तमान में अमृत बाजार पत्रिका और युगांतर के मुख्य संपादक है।