फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Vidhanmandal session: Supplementary budget will be presented.

यूपी विधानसभा सत्र: अखिलेश यादव ने गिनाए मुद्दे, शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

Wed, 29 Nov 2023 10:34 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Nov 2023 10:34 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा सत्र में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण के मुद्दे को लेकर सवाल उठाने के संकेत दिए। उन्होंने विधानसभा सत्र सिर्फ चार दिनों के लिए बुलाए जाने पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
UP Vidhanmandal session: Supplementary budget will be presented.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानमंडल सत्र के दूसरे दिन आज योगी सरकार सदन में वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट पेश करेगी। चार दिवसीय सत्र में विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार 69000 शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों को आरक्षण नहीं देना चाहती है। जिन अभ्यर्थियों को आरक्षण के तहत नौकरियां मिल जानी चाहिए थीं अब तक नहीं मिली। उन्होंने संकेत दिए कि सपा आरक्षण का मुद्दा उठाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षा सेवा चयन आयोग नियमावली पर सहमति, मुख्य सचिव होंगे सर्च कमेटी अध्यक्ष, कैबिनेट के 11 बड़े फैसले...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती : आरक्षण पीड़ितों ने उठाई मामले के निस्तारण की मांग


अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य को लेकर व्यवस्था बदहाल है। सड़कों पर जानवर घूम रहे हैं। पहले जारी किया गया बजट अभी तक खर्च नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जानबूझकर सत्र छोटा रखा है क्योंकि सरकार जनता के सवालों का जवाब नहीं देना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed