{"_id":"5e3d1bc48ebc3ee5c17363c0","slug":"up-vidhanmandal-session-from-13-february-budget-will-be-presented-on-18th","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानमंडल सत्र 13 से, 18 को पेश किया जाएगा बजट, विधानसभा अध्यक्ष ने जारी किया कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानमंडल सत्र 13 से, 18 को पेश किया जाएगा बजट, विधानसभा अध्यक्ष ने जारी किया कार्यक्रम
Fri, 07 Feb 2020 01:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
यूपी विधान सभा
विधानमंडल का सत्र 13 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेगा। सत्र में वर्ष 2020-21 का बजट 18 मार्च को पेश किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बृहस्पतिवार को सत्र का कार्यक्रम जारी किया। जारी कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 13 फरवरी को 11 बजे विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
14 को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी। 15-16 फरवरी को सदन की बैठकें नहीं होंगी। 18 फरवरी को दोपहर 12.20 बजे बजट पेश किया जाएगा। 19 को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 20 फरवरी से बजट पर साधारण चर्चा शुरू होगी। 21 से 23 फरवरी तक सदन नहीं चलेगा।
विज्ञापन