फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Vidhan Sabha Chunav 2027 Equation After Uttar Pradesh Lok Sabha Election Result 2024 Congress News in Hindi

UP: कांग्रेस नतीजों से तय करेगी अगले विधानसभा चुनाव की दिशा... सफलता मिली तो इन्हीं मुद्दों को धार देगी पार्टी

Tue, 04 Jun 2024 08:46 AM IST
शाहरुख खान चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Jun 2024 08:46 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में नतीजों से कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगी। सफलता मिली तो विधानसभा चुनाव में पार्टी इन्हीं मुद्दों को धार देगी। 

विज्ञापन
UP Vidhan Sabha Chunav 2027 Equation After Uttar Pradesh Lok Sabha Election Result 2024 Congress News in Hindi
UP Lok Sabha Chunav Result 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव का परिणाम सियासी दलों के लिए विधानसभा चुनाव-2027 का रोडमैप तय करेगा। कांग्रेस को उम्मीद है कि उसे न सिर्फ पहले से ज्यादा सीटें मिलेंगी, बल्कि उसका वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा। चुनाव परिणाम देखने के बाद वह नए सिरे से विधानसभा चुनाव-2027 की रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन


प्रदेश में अभी तक कांग्रेस के पास लोकसभा की एकमात्र सीट रायबरेली है, जबकि विधानसभा चुनाव 2022 में उसके विधायकों की संख्या घटकर सिर्फ दो पर आ गई है। मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आ रहा है। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि उनकी लोकसभा सीटें बढ़ेंगी। 
विज्ञापन


वे गठबंधन के तहत मिली 17 में से 12 पर जीत का दावा कर रहे हैं, जबकि हकीकत में चार से पांच सीटें उन्हें मिलने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव परिणाम के आधार पर विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी शुरू होगी। जिन मुद्दों पर यह लोकसभा चुनाव लड़ा गया है, उनसे उत्साहजनक परिणाम मिले तो इन्हें मिशन मोड में धार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय होगा गठबंधन का भविष्य
लोकसभा में सपा के साथ कांग्रेस ने पहली बार गठबंधन किया है। जिन 17 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, उन पर सपा नेता वोट स्थानांतरित कराने में कामयाब हुए, तो इसे बड़ी कामयाबी मानी जाएगी। 

ऐसे में विधानसभा चुनाव के दौरान भी सपा सीट बांटने वाली पार्टी के रूप में नजर आ सकती है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यदि चुनाव परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं हुए, तो इसका सीधा असर गठबंधन पर पड़ेगा और कांग्रेस नए सिरे से विचार करेगी।


 

अल्पसंख्यकों के साथ आने से उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनाव से पहले ही अल्पसंख्यकों का रुझान कांग्रेस की ओर दिखा है। गठबंधन होने से कांग्रेस उम्मीदवारों को अल्पसंख्यकों का शत-प्रतिशत वोट मिला है। आगे भी यह वोटबैंक साथ रहने की उम्मीद है। इसी तरह पार्टी को भरोसा है कि दलित भी उसकी तरफ घूम रहा है।

 

जनता पर पूरा भरोसा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि लोकसभा चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आना तय है। जहां जीत नहीं मिलेगी, वहां वोट शेयर बढ़ेगा। लोकसभा चुनाव से कहीं ज्यादा जोर लगाते हुए हम विधानसभा चुनाव-2027 लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद एक भी दिन घर नहीं बैठेंगे। 

 

पार्टी के हर नेता में उत्साह है और मतदाताओं पर भरोसा है। परिणाम देखते ही हम विधानसभा चुनाव-2027 की रणनीति तैयार करने में जुट जाएंगे। जहां तक गठबंधन का सवाल है, तो यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। हम उन बूथों पर ज्यादा फोकस करेंगे, जहां हमें इस बार कोई न कोई कमी नजर आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed