फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Vidhan mandal session in Uttar Pradesh, SP protest on the issue of price rise.

यूपी विधानमंडल सत्र: महंगाई के खिलाफ सपा नेता का अनोखा प्रदर्शन, टमाटर की माला पहनकर सदन पहुंचे

Mon, 07 Aug 2023 10:42 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Aug 2023 10:42 AM IST
सार

सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा सोमवार को यूपी विधानमंडल सत्र के पहले दिन महंगाई पर विरोध जताने के लिए साइकिल से टमाटर की माला पहनकर सदन पहुंचे।

विज्ञापन
UP Vidhan mandal session in Uttar Pradesh, SP protest on the issue of price rise.
यूपी विधानमंडल सत्र के लिए पहुंचे सपा नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानमंडल का सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्ता पक्ष ने अलग-अलग मुद्दों पर जवाब देने की तो विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है। सपा ने पहले ही तय कर लिया था कि पार्टी महंगाई और मणिपुर हिंसा के मामले को उठाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को सत्र के पहले दिन सपा के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा टमाटर की माला पहनकर साइकिल से विधानसभा पहुंचे। उन्होंने टमाटर के लगातार बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इससे आम लोगों के लिए अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस समय खुदरा बाजार में टमाटर के दाम 200 से प्रति किलो से भी ज्यादा हो गए हैं। सपा कार्यकर्ता विधानभवन के सामने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


विधानमंडल के मानसून सत्र में पहले दिन प्रश्नकाल के बाद करीब 13 विधेयक सदन के पटल पर रखने की तैयारी है। इसमें विधानसभा की नई नियमावली भी पेश की जाएगी। लेकिन, समाजवादी पार्टी ने मणिपुर की घटना सहित प्रदेश से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सत्ता पक्ष शायद ही ऐसा स्वीकार करे। सपा के सदस्य मणिपुर की घटना तथा महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर हंगामा और नारेबाजी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed