{"_id":"60d493e1b74b4d5c1e79112a","slug":"up-vaccination-crosses-one-crore-in-24-days-229-new-corona-cases-32-deaths-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 24 दिन में वैक्सीनेशन एक करोड़ के पार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 229 नए केस, 32 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 24 दिन में वैक्सीनेशन एक करोड़ के पार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 229 नए केस, 32 की मौत
Thu, 24 Jun 2021 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Jun 2021 09:23 PM IST
सार
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमितमोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि 21 से 30 जून तक हर रोज कम से कम 6 लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य भी राज्य सरकार पूरा कर रही है। बुधवार को कुल 7 लाख 84 हजार लोगों को वैक्सीन डोज दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी में कोरोना टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 24 दिन में 1.04 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। यानी जून माह का लक्ष्य छह दिन पहले ही पूरा हो गया है। एक जुलाई से हर दिन कम से कम 10 लाख लोगों के टीकाकरण की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ाया जा रहा है। जून माह में एक करोड़ डोज देने का लक्ष्य रखा गया था। 23 जून तक 97 लाख डोज दी गई। 24 जून को सात लाख 84 हजार लोगों का टीकारण किया गया। इसमें 5 लाख 27 हजार लोग 18 से 44 आयु वर्ग के थे। जून माह का ग्राफ एक करोड़ का लक्ष्य पार कर गया है।
विज्ञापन
अब तक प्रदेश में दो करोड़ 80 लाख से अधिक डोज दी जा चुकी है। अब तक 41 लाख 42 हजार से अधिक लोग टीके के दोनों डोज ले चुके हैं। एक जुलाई से रोज कम से कम 10 लाख लोगों को टीका करने की तैयारी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि जुलाई से शुरू होने वाले अभियान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। टीकाकरण में लगने वाली टीम गठित हो र्गइ है। सभी जिलों में पर्याप्त वैक्सीन मौजूद है।
विज्ञापन
229 नए मरीज, 308 हुए ठीक
प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। गुरुवार को 229 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 308 लोग संक्रमण से मुक्त हुए। इसके साथ ही 32 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब सिर्फ 3552 एक्टिव केस हैं। 20 जिलों में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है जबकि 49 जिलों में 10 से कम मिरीज मिले हैं।
राज्य में कोरोना से रिकवरी दर 98.5 प्रतिशत और पॉजिटिविटी दर 0.08 फीसदी है। गुरुवार को मिले मरीजों में सबसे ज्यादा लखनऊ में 24, प्रयागराज में 8, मेरठ में 18, वाराणसी में 16, लखीमपुर में 11, आगरा में 12 और कानपुर नगर में 12 मरीज मिले हैं। इसी तरह दम तोड़ने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा कानपुर नगर में 11 और लखनऊ में तीन की मौत हुई है।