{"_id":"6af847356d9e7bc25e095979","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-2007557-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन के झांसे में नहीं आएगा मुस्लिम समाज : अनीस मंसूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन के झांसे में नहीं आएगा मुस्लिम समाज : अनीस मंसूरी
विज्ञापन
(फोटो)
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन से वोटों का बंटवारा होगा और इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। मुस्लिम समाज इस बात को समझता है और इस बार वोटों का बंटवारा नहीं होने देगा। यह बात पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने शनिवार को हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने गठबंधन पर तंज कसते हुए मशहूर अवधी शायर रफीक शादानी का शेर भी सुनाया। इसके जरिये उन्होंने चुनाव के समय नेताओं के वादों और उनके राजनीतिक समीकरणों पर कटाक्ष किया।
'जब नगीचे चुनाव आवत है,
भात मांगो, पुलाव आवत है।
नेता लोगे घुमै लागे, अपनी-अपनी जजमानी मा,
उठौ काहिलऊ, छोरौ खिचरी, मारो हाथ बिरयानी मा।
इहई वार्ता होति रही कल, रामदास-रमजानी मा,
दूध कई मटकी धरेउ न भईया, बिल्ली के निगरानी मा।'
अनीस मंसूरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जब भी मौका मिला, पसमांदा समाज के लिए काम किया है। समाज के लोगों को विश्वास है कि इस बार सपा की सरकार बनने पर आबादी के अनुपात में पसमांदा समाज को हिस्सेदारी मिलेगी।
विज्ञापन
जातिगत जनगणना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पसमांदा समाज की आबादी करीब 85 प्रतिशत है। जातिवार गणना से अंसारी, मंसूरी, कुरैशी, सैफी, राईन, इदरीसी और हज्जाम समेत पिछड़ी बिरादरियों की वास्तविक संख्या सामने आएगी। इससे शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और सरकारी योजनाओं में उचित हिस्सेदारी का रास्ता खुलेगा। उन्होंने जाति दर्ज कराने का विरोध करने वाले धर्मगुरुओं और कौम के ठेकेदारों पर भी निशाना साधा।
इस मौके पर पसमांदा मुस्लिम समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा शाहीन अंसारी भी मौजूद रहीं। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होने और अपने अधिकारों के लिए मिलकर आवाज उठाने का आह्वान किया।