फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Vacant flats under Awas Vikas will be offered at a discount of 30 to 15 percent

UP: आवास विकास के खाली फ्लैटों पर 30 से मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट, 50 प्रतिशत रकम देने पर मिलेगा पूरा कब्जा

Tue, 28 Oct 2025 02:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Oct 2025 02:09 PM IST
सार

फ्लैट का कब्जा भी 50 प्रतिशत पैसा जमा होने पर दे दिया जाएगा। पहले पूरा पैसा जमा होने पर ही कब्जा दिया जाता था। शेष 50 प्रतिशत रकम 10 साल की किस्तों में अदा की जा सकेगी।

विज्ञापन
UP: Vacant flats under Awas Vikas will be offered at a discount of 30 to 15 percent
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

आवास विकास परिषद 30 अक्तूबर से फ्लैट खरीदने वालों को 15 प्रतिशत की छूट देगा। यह छूट सभी योजनाओं के फ्लैटों पर दी जाएगी। 10 अक्तूबर को परिषद की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया गया था। बोर्ड बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट जारी होने के बाद अब बृहस्पतिवार से खरीदारों को छूट दी जाएगी जो 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी।

विज्ञापन


उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया कि उन खरीदारों को 15 प्रतिशत छूट दी जाएगी जो 60 दिन में पूरा पैसा जमा कर देंगे। पहले यह छूट पांच ही प्रतिशत थी। जो 90 दिन में पैसे जमा कर देंगे उन्हें 10 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसके अलावा अब फ्लैट का कब्जा भी 50 प्रतिशत पैसा जमा होने पर दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केले की पौष्टिकता निगल रहे रसायन, इंसान के हिस्से में सिर्फ बीमारियां, शरीर को बना रहे खोखला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ सहित कई जिलों में देर रात से बारिश, छह डिग्री तक लुढ़का पारा; आज कई इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी


पहले पूरा पैसा जमा होने पर ही कब्जा दिया जाता था। शेष 50 प्रतिशत रकम 10 साल की किस्तों में अदा की जा सकेगी। यदि कोई उसे पहले अदा कर देगा तो उसे दो प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। ब्याज की गणना भी अब किस्तों पर 11.50 प्रतिशत के बजाय 9 प्रतिशत पर की जाएगी। इस छूट योजना का फायदा 31 जनवरी 2026 तक बुकिंग कराने पर ही मिलेगा।

शहर में खाली हैं दो हजार से ज्यादा फ्लैट... उप आवास आयुक्त ने बताया कि लखनऊ में परिषद की योजनाओं में दो हजार से अधिक फ्लैट खाली हैं। ये फ्लैट शहीद पथ स्थित अवध विहार योजना के भागीरथ, मंदाकिनी, अलकनंदा अपार्टमेंट, रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना के गोवर्धन एन्क्लेव, आकाश एन्क्लेव नीलगिरी एन्क्लेव, एवरेस्ट एन्क्लेव और पारा की मुन्नू खेड़ा योजना में हैं। यहां दो व तीन बेडरूम के फ्लैट हैं जिनकी कीमत 25 लाख से 1.25 करोड़ रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed