फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Uttar Pradesh Foundation Day today, CM Yogi congratulated, these six personalities will get State Gaurav S

UP: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस आज, सीएम योगी ने दी बधाई, इन छह हस्तियों को मिलेगा प्रदेश गौरव सम्मान

Fri, 24 Jan 2025 07:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 24 Jan 2025 07:51 AM IST
सार

 Uttar Pradesh Foundation Day: आज यूपी का 76वां स्थापना दिवस समारोह है। इस मोके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
UP: Uttar Pradesh Foundation Day today, CM Yogi congratulated, these six personalities will get State Gaurav S
स्थापना दिवस पर सीएम ने दी बधाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आज प्रदेश का स्थापना दिवस है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को बधाई दी है।  उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह 24 से 26 जनवरी तक अवध शिल्प ग्राम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर यूपी गौरव सम्मान से नवाजे जाने वाले छह लोगों को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11-11 लाख रुपये और शील्ड देकर सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


लोक भवन में प्रेसवार्ता के दौरान पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर 75 जिलों के ओडीओपी उत्पाद, छह अंचलों के खान-पान, कला व संस्कृति का भी प्रदर्शन किया जायेगा। ''विकास व विरासत: प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश'' थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान दोनों दिखेंगे। सभी विभागों द्वारा इस थीम पर प्रदर्शनी, संगोष्ठी, सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता, रोड शो आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस-मतदाता जागरूकता दिवस व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से जुड़े आयोजन होंगे। लखनऊ के साथ ही नोएडा शिल्प ग्राम, महाकुंभ में विभाग के पंडाल और प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भी आयोजन किए जाएंगे।

विज्ञापन

कलाकारों में कोई भेद नहीं हो रहा

पर्यटन मंत्री ने एक राजनीतिक दल द्वारा कलाकारों के चयन व संख्या में भेदभाव पर कहा कि 2017 से पहले संस्कृति विभाग में लगभग 1000 कलाकारों को मंच मिलता था। वर्तमान में पोर्टल पर 9200 कलाकार दल रजिस्टर हैं। एक दल में न्यूनतम छह यानी लगभग 55 हजार कलाकारों को प्रस्तुति का अवसर मिल रहा है।

इन्हें मिलेगा सम्मान

वाराणसी के कृष्णकांत शुक्ल (भौतिक विज्ञान, संगीतकार, कवि), वृंदावन मथुरा के (उद्यमी-पर्यावरणविद) हिमांशु गुप्ता, कानपुर के मनीष वर्मा (कृषि-दलित उद्यमी), बुलंदशहर की कृष्णा यादव (महिला उद्यमी), बुलंदशहर के ही कर्नल सुभाष देशवाल (कृषि-उद्यम) व बहराइच के डॉ. जय सिंह (केला उत्पादन) को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान दिया जाएगा।

पर्यटन दिवस पर विभिन्न आयोजन

पर्यटन व संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर 25 जनवरी को विभाग की तरफ से युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों द्वारा पेंटिंग, रील, पर्यटन प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन पर आधारित लघु फिल्म प्रस्तुत की जाएगी। 26 को संस्कृति, कला जगत से जुड़ी हस्तियों को राजभवन में सम्मानित किया जाएगा। पर्यटन के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले उद्यमियों व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed