{"_id":"67769d627e8361ce4e02f71b","slug":"up-up-police-does-not-want-to-do-duty-in-mahakumbh-even-the-bonus-is-not-tempting-15-thousand-policemen-hav-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महाकुंभ में ड्यूटी नहीं करना चाहती है यूपी पुलिस, बोनस भी नहीं लुभा रहा, अब तक पहुंचे 15 हजार पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महाकुंभ में ड्यूटी नहीं करना चाहती है यूपी पुलिस, बोनस भी नहीं लुभा रहा, अब तक पहुंचे 15 हजार पुलिसकर्मी
Thu, 02 Jan 2025 07:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 02 Jan 2025 07:59 PM IST
सार
प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में पूरे प्रदेश भर से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। अब तक 15 हजार पुलिसकर्मी यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
महाकुंभ 2025
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महाकुंभ में ड्यूटी के लिए प्रयागराज जाने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अभी तक करीब 15 हजार से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी करने प्रयागराज पहुंच चुके हैं। हालांकि करीब 5 हजार पुलिसकर्मियों ने अभी तक आमद नहीं कराई है। महाकुंभ में लंबे वक्त तक ड्यूटी करने के लिए मिलने वाला एक लाख रुपये तक का बोनस भी उन्हें लुभा नहीं रहा है। फिलहाल जिलों से पुलिसकर्मियों को भेजने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो महाकुंभ में तमाम पुलिसकर्मी स्वेच्छा से ड्यूटी करने भी जाते हैं, वहीं तमाम बहाने बनाकर अपनी ड्यूटी कटवाने का जुगाड़ लगाते रहते हैं। आदेश के बावजूद नहीं जाने वाले पुलिसकर्मियों को बाद में मामूली दंड अथवा माफी मिल जाती है। यही वजह है कि पहले चरण के तहत अभी तक करीब 4 हजार पुलिसकर्मियों की महाकुंभ में आमद नहीं हो सकी है। बता दें कि कुंभ में लंबे वक्त तक ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिकतम एक लाख रुपये तक बोनस भी मिलता है। पिछली बार भी करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों को बाेनस दिया गया था, हालांकि इनमें कार्यालयों में कार्यरत पुलिसकर्मियों की संख्या अधिक होने के आरोप भी लगे थे। इस बार भी एडीजी जोन प्रयागराज से महाकुंभ की समाप्ति के बाद लंबे वक्त तक ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के नाम के साथ प्रस्ताव भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
सामंजस्य बैठाना बना चुनौती
इस बार महाकुंभ के आयोजन का जिम्मा मेला पुलिस और प्रयागराज कमिश्नरेट के पास है। दोनों के बीच सामंजस्य बैठाना चुनौती बना है, जिसका वरिष्ठ अधिकारी निस्तारण करने में जुटे हैं। डीजीपी मुख्यालय द्वारा भी लगातार मॉनीटरिंग करके तमाम दिक्कतों का समाधान कराया जा रहा है। डीजीपी मुख्यालय ने सभी बंदोबस्त पर समय पर पूरे करने के लिए तमाम राजपत्रित अधिकारियों को प्रयागराज भेजा है। वहीं जौनपुर के एसपी रहे अजय पाल शर्मा को भी महाकुंभ भेजा गया है।
विज्ञापन