Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: UP minister Kapil Dev Aggarwal met Home Minister Amit Shah, congratulated him for his historic tenure

UP: गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, ऐतिहासिक कार्यकाल की बधाई दी

Thu, 07 Aug 2025 12:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Aug 2025 12:55 PM IST
सार

यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और गृहमंत्री के रूप में ऐतिहासिक कार्यकाल की बधाई दी। गृहमंत्री अमित शाह ने भारत के सबसे लंबे समय तक गृहमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया गया है।

विज्ञापन
UP: UP minister Kapil Dev Aggarwal met Home Minister Amit Shah, congratulated him for his historic tenure
गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को उनके ऐतिहासिक 2,259 दिन के सफल और सतत गृहमंत्री कार्यकाल पर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने दिल्ली में भेंट कर शुभकामनाएं और बधाई दी।

विज्ञापन


मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अमित शाह ने अपने गृहमंत्री कार्यकाल में जो ऐतिहासिक निर्णय लिए, वे भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के इतिहास में मील का पत्थर हैं। अनुच्छेद 370 के उन्मूलन के माध्यम से जम्मू-कश्मीर को मुख्यधारा से जोड़ना हो या आतंकवाद, नक्सलवाद एवं संगठित अपराध पर निर्णायक प्रहार करना, हर मोर्चे पर उनका नेतृत्व मजबूत, स्पष्ट और राष्ट्रहित में रहा है। उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री की सोच और कार्यप्रणाली ने देश की सुरक्षा नीति को नई दिशा दी है। आधुनिक खुफिया ढांचे का विकास, सुरक्षाबलों को अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करना और आंतरिक समन्वय तंत्र को सशक्त बनाना उनकी दूरदर्शी रणनीति का परिचायक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छांगुर बाबा के संरक्षक पांच अफसर और कर्मचारियों के भी नाम उजागर, डीएम की रिपोर्ट में खुली गठजोड़ की पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अवध में बाढ़ और बारिश मचा रही तबाही, चार की मौत, गांवों में जलभराव से लोग पलायन को मजबूर


मंत्री अग्रवाल ने कहा कि  गृहमंत्री अमित शाह न केवल एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि वे करोड़ों देशवासियों और कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श भी हैं। उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण, तेज निर्णय क्षमता और संगठनात्मक नेतृत्व आज के भारत को एकजुट, सुरक्षित और आत्मविश्वासी बनाने में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उन्होंने गृह मंत्रालय को केवल एक प्रशासनिक विभाग नहीं, बल्कि राष्ट्र की धड़कन बनाने का कार्य किया है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देश को अमित शाह जैसे दूरदर्शी, निष्ठावान और राष्ट्रप्रथम भाव रखने वाले नेता पर गर्व है। उनका यह ऐतिहासिक कार्यकाल केवल एक संख्या नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और एकता की गाथा है। हम सब उनके नेतृत्व से प्रेरणा लेकर भारत को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed