फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood in UP: अवध में बाढ़ और बारिश मचा रही तबाही, चार की मौत, गांवों में जलभराव से लोग पलायन को मजबूर

Thu, 07 Aug 2025 10:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Aug 2025 10:49 AM IST
सार

अवध में बाढ़ और बारिश तबाही मचा रही है। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। गांव में घुसे बाढ़ के पानी के कारण लोग दूसरे स्थानों की ओर जा रहे हैं और नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Flood in UP: Situation worsened due to flood and rain in Awadh, four died
बाराबंकी के सुंदरनगर गांव में पानी भरने के बाद सुरक्षित स्थान पर जाते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

अवध क्षेत्र में बाढ़ ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बुधवार को बहराइच, श्रावस्ती और बाराबंकी में बुरा हाल रहा। गांवों में पानी भरने से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। संपर्क मार्गों में पानी भर गया है।



श्रावस्ती के दुबकला में बुधवार सुबह मिट्टी की दीवार के नीचे दबकर दिवांश (8) की मौत हो गई। यहीं के ग्राम पंचायत नासिरगंज में मोहम्मद शमी (5) व मारुफ (7) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। अमेठी के ककवा गांव में मंगलवार रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से हरिकेश वर्मा के तीन वर्षीय बेटे युग ने दम तोड़ दिया।

Flood in UP: Situation worsened due to flood and rain in Awadh, four died
नैमिषारण्य के राजघाट पर भरा बाढ़ का पानी - फोटो : amar ujala
सीतापुर के नैमिषारण्य में गोमती उफान पर है। राजघाट व दशाश्वमेध घाट डूब गए हैं। शारदा और सरयू भी उफान पर हैं। 25 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।
Flood in UP: Situation worsened due to flood and rain in Awadh, four died
राप्ती नदी में हो रही कटान की भेंट चढरा प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर - फोटो : amar ujala
श्रावस्ती में राप्ती नदी ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। जमुनहा तहसील क्षेत्र के छह गांवों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in UP: Situation worsened due to flood and rain in Awadh, four died
बलरामपुर के चौकाकला स्कूल में स्कूल के पास कटान करती राप्ती नदी। - फोटो : amar ujala
बलरामपुर में राप्ती नदी का जलस्तर बुधवार को चेतावनी बिंदु को पार कर 104.010 मीटर तक पहुंच गया। इससे 110 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
Flood in UP: Situation worsened due to flood and rain in Awadh, four died
गोंडा में नवाबगंज के साकीपुर में रास्ते पर भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : amar ujala
गोंडा में सरयू नदी खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर 106.500 पर पहुंच गई है। बहराइच में सरयू एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 40 सेमी पर है। 33 गांवों में पानी घुस गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed