फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: UP government minister Nand Gopal Gupta Nandi said- SP and mafia are inseparable

UP: यूपी सरकार के मंत्री नंदी बोले- सपा और माफिया दोनों का चोली-दामन का साथ

Sun, 20 Apr 2025 11:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Apr 2025 11:04 PM IST
सार

यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि 12 जुलाई 2010 को मुझ पर हुए प्राणघातक हमले में समाजवादी पार्टी के नेताओं की संलिप्तता एक प्रमाणित तथ्य है। सपा और माफिया दोनों का चोली दामन का साथ है।
 

विज्ञापन
UP: UP government minister Nand Gopal Gupta Nandi said- SP and mafia are inseparable
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उनके ऊपर गलतबयानी का आरोप लगाया है। नन्दी ने कहा कि ये प्रमाणित तथ्य है कि 12 जुलाई 2010 को उनके ऊपर हुए प्राणघातक हमले में समाजवादी पार्टी के नेताओं की संलिप्तता थी। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब आप घर में बैठकर डुबकियां गिन रहे थे, तब मैं मां गंगा की कृपा पाकर धन्य हो रहा था।

विज्ञापन


नन्दी ने रविवार को एक बयान में अखिलेश यादव द्वारा महाकुंभ के दौरान मां गंगा, यमुना एवं मां सरस्वती की निर्मल धारा में कई बार डुबकी लगाने पर कटाक्ष किए जाने एवं प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी द्वारा समाजवादी पार्टी में शामिल होने की बात कहे जाने का करारा जवाब दिया है। मंत्री नन्दी ने कहा कि तथ्य से परे और हल्की बात करने की प्रतिस्पर्धा में अगर कोई ऑस्कर मिलता तो अखिलेश यादव को ही प्राप्त होता। अखिलेश के बयान का जवाब देते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रयागराज अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं पीढ़ियों से चले आ रहे आतिथ्य भाव के कारण विश्वविख्यात है। ऐसे में इस प्रकार की ओछी शब्दावली का प्रयोग प्रयागराजवासियों के आतिथ्य का अपमान है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे लिए गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि मां है। मां की गोद का ममत्व और आंचल की स्नेहिल छांव किसी आंकड़े में नहीं बंधे होते हैं। जब आप घर में बैठकर डुबकियां गिन रहे थे तब मैं मां गंगा की कृपा पाकर धन्य हो रहा था। आप माफियाओं के मसीहा और गुंडों के सरपरस्त हैं, यह बात प्रदेश के बच्चे-बच्चे को पता है। हमने सदैव समाजवादी पार्टी की अराजकता, गुंडई और मफियावाद का मुखर प्रतिवाद किया है और स्वयं उसका भुक्तभोगी रहा हूं। 12 जुलाई 2010 को हमारे ऊपर हुए प्राणघातक हमले में समाजवादी पार्टी के नेताओं की संलिप्तता एक प्रमाणित तथ्य है। सपा और माफिया दोनों का चोली-दामन का साथ, समय के माथे पर लिखी एक अमिट ईबारत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed