{"_id":"688ccb11877db2045a0d1648","slug":"up-up-election-commission-told-why-cricketer-rinku-singh-was-removed-mp-priya-saroj-became-the-big-reason-k-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी चुनाव आयोग ने बताया क्यों हटाए गए क्रिकेटर रिंकू सिंह, सांसद प्रिया सरोज बनीं बड़ी वजह; जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी चुनाव आयोग ने बताया क्यों हटाए गए क्रिकेटर रिंकू सिंह, सांसद प्रिया सरोज बनीं बड़ी वजह; जानिए मामला
Fri, 01 Aug 2025 07:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 01 Aug 2025 07:59 PM IST
सार
Cricketer Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह मतदाता जागरूक अभियान के लिए अब यूपी में चुनाव आयोग के आईकॉन नहीं रहे। चुनाव आयोग ने बताया कि ऐसा कदम क्यों उठाया गया है।
विज्ञापन
सांसद प्रिया सरोज और बल्लेबाज रिंकू सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्रिकेटर रिंकू सिंह मतदाता जागरूक अभियान के लिए अब यूपी में चुनाव आयोग के आईकॉन नहीं रहे। सपा की सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद उन्हें आईकॉन बनाने का फैसला वापस ले लिया गया है। आयोग ने इसे रुटीन प्रक्रिया बताया है, क्योंकि आईकॉन बनाने के लिए यह जरूर देखा जाता है कि उस व्यक्ति का किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ाव न हो। साथ ही निकट भविष्य में उसके चुनाव लड़ने की संभावना भी न हो। आयोग की तरफ से सभी प्रचार सामग्री से क्रिकेटर रिंकू सिंह की फोटो हटाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि पिछले साल रिंकू सिंह को प्रदेश स्तर पर आईकॉन बनाया गया । इसके लिए कोई भुगतान नहीं किया जाता। सिर्फ संबंधित व्यक्ति की सहमति ली जाती है। अब रिंकू सिंह को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए इस पर भी उनकी सहमति ले गई है कि उन्हें आईकॉन न रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन