फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Two suspected terrorists plotting a major attack arrested; they had received ₹10,000 to conduct reconnaiss

UP: बड़ी वारदात की साजिश रच रहे दो संदिग्ध आतंकी पकड़े, आर्मी-एयरफोर्स की रेकी करने के मिले थे दस हजार

Thu, 18 Jun 2026 08:44 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 18 Jun 2026 08:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की आतंकवाद निरोधक इकाई ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच में उनके विदेशी नेटवर्क से जुड़े होने और संवेदनशील सैन्य ठिकानों की रेकी की तैयारी के आरोप सामने आए हैं। एजेंसी को डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। मामले में फंडिंग, संपर्कों और अन्य सहयोगियों की जांच जारी है।

विज्ञापन
UP: Two suspected terrorists plotting a major attack arrested; they had received ₹10,000 to conduct reconnaiss
बाएं से- मोहम्मद उमर और फैजान को एटीएस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने पाकिस्तान से संचालित एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के नेटवर्क से जुड़कर देशविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने और संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों की रेकी करने की तैयारी कर रहे थे।  उसके बाद वह आतंकी वारदात को अंजाम देते। संदिग्ध आतंकियों ने लखनऊ स्थित आर्मी कैंट और प्रयागराज के बमरौली एयरफोर्स स्टेशन की रेकी करने की भी फिराक में थे।

विज्ञापन


एटीएस के मुताबिक, काफी समय से सूचना मिल रही थी कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट का नेटवर्क सोशल मीडिया के माध्यम से भारत में स्लीपर सेल तैयार करने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


इसके लिए युवाओं को आर्थिक लाभ का लालच देकर अपने साथ जोड़ा जा रहा था। जांच करते हुए एटीएस ने 17 जून को बुलंदशहर के अकबरपुर गांव निवासी फैजान और मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को भड़काकर सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करने की साजिश रच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

बुलंदशहर में लगाए थे आबिद जट्ट के पोस्टर

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी गैंगस्टरों और आईएसआई एजेंट्स के संपर्क में थे। उन्हें विभिन्न स्थानों पर आबिद जट्ट के पोस्टर लगाने और उसका वीडियो बनाकर भेजने का निर्देश दिया गया था, जिससे क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बनाया जा सके। 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बुलंदशहर में कई स्थानों पर आबिद जट्ट के पोस्टर लगाए थे और उसका वीडियो बनाकर अपने आकाओं को भेजा था। इसके एवज में उन्हें 12 हजार रुपये मिलने थे।

 



 

दस हजार में करनी थी रेकी

लखनऊ और प्रयागराज के बमरौली एयरफोर्स स्टेशन की रेकी करने का टास्क शहजाद भट्टी ने इन दोनों को दी थी। इसके लिए दस हजार रुपये भी भेजे थे। जल्द ही दोनों रेकी करने आने वाले थे। 

एटीएस ने आरोपियों के कब्जे से पोस्टर लगाने से संबंधित वीडियो, आबिद जट्ट के पोस्टर और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्री की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

अब तक पांच केस हो चुके हैं दर्ज

आरोपियों के खिलाफ एटीएस थाना लखनऊ में केस दर्ज कर किया गया है। एटीएस के मुताबिक, मामले में अब तक पांच केस दर्ज किए जा चुके हैं और कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एजेंसी अब इस नेटवर्क की फंडिंग, संपर्क सूत्रों और संभावित स्लीपर सेल की गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed