फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Tumor Removed from Two-Year-Old Girl's Abdomen; Doctors Say It Was a Rare Tumor Called Lipobl

UP: दो साल की बच्ची के पेट से निकाला डेढ़ किलो का ट्यूमर, डॉक्टर बोले- लिपोब्लास्टोमा नाम का दुर्लभ ट्यूमर था

Thu, 07 May 2026 07:47 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 07 May 2026 07:47 PM IST
सार

लखनऊ के एक बड़े सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने दो साल की बच्ची के पेट से डेढ़ किलो का दुर्लभ ट्यूमर सफल ऑपरेशन से निकाला। ट्यूमर आंत और गुर्दे पर दबाव बना रहा था, जिससे बच्ची को दर्द, उल्टी और अपच की समस्या थी। ऑपरेशन के बाद बच्ची स्वस्थ होकर घर भेज दी गई।

विज्ञापन
UP: Tumor Removed from Two-Year-Old Girl's Abdomen; Doctors Say It Was a Rare Tumor Called Lipobl
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केजीएमयू के डॉक्टरों ने दो साल की बच्ची के पेट से दुलर्भ ट्यूमर निकालकर उसे नई जिंदगी दी है। दस किलो की बच्ची के पेट में डेढ़ किलो का ट्यूमर पनप आा था। ट्यूमर बच्ची की आंत, गुर्दे पर दबाव बना रहा था। जिससे उसे पाचन समेत दूसरी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ऑपरेशन के बाद बच्ची स्वस्थ है। बृहस्पतिवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन


बस्ती के काबरा स्थित मुंडेरवा गांव निवासी शिवम की दो वर्षीय बेटी अंशिका काफी समय से पेट दर्द से परेशान थी। परिजनों ने बच्ची को कई स्थानीय अस्पतालों में दिखाया। मगर कोई राहत नहीं मिली। शुरूआत में परिजनों को लगा कि यह खानपान या दूध पीने की वजह से समय के साथ पेट और बढ़ने लगा। बीते दो माह से बच्ची को लगातार पेट दर्द, भूख कम लगना, उल्टी और अपच की शिकायत होने लगी। 

विज्ञापन

जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

डॉक्टर की सलाह पर परिवारीजनों ने अल्ट्रासाउंड जांच कराई। जिसमें पेट में ट्यूमर का पता चला। परिवारीजन बच्ची को लेकर केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग पहुंचे। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जेडी रावत व डॉ. आनंद पांडे के निर्देशन में बच्ची की जांच कराई गई। सीटी स्कैन में पता चला कि उसके पेट में लिपोब्लास्टोमा नाम का दुर्लभ ट्यूमर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जेडी रावत ने बच्ची के पेट का ऑपरेशन करने का फैसला किया। परिवारीजन ऑपरेशन को राजी हो गए। 27 अप्रैल को बच्ची को भर्ती कर लिया गया। ऑपरेशन कर बच्ची के पेट से करीब डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाला गया। ट्यूमर आंतों, दाहिने गुर्दे और आसपास की संरचनाओं को दबा रहा था।

ये हैं ऑपरेशन टीम के सदस्य

डॉ. जेडी रावत, डॉ. आनंद पांडे, डॉ. राहुल राय, डॉ. कौशल कुलकर्णी और डॉ. कृति पटेल की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. सतीश वर्मा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed