{"_id":"69d514b8b6b38dfffc06000e","slug":"up-traveling-by-transport-corporation-buses-has-become-more-expensive-find-out-how-much-the-fare-has-increas-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: परिवहन निगम की बसों से सफर करना हुआ महंगा, जानिए किस रूट पर कितने पैसे की हुई बढ़ोत्तरी; इन रूटों पर राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: परिवहन निगम की बसों से सफर करना हुआ महंगा, जानिए किस रूट पर कितने पैसे की हुई बढ़ोत्तरी; इन रूटों पर राहत
Tue, 07 Apr 2026 07:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:59 PM IST
सार
UP Transport Corporation: यूपी परिवहन निगम की बसों में सफर करना महंगा हो गया है। निगम ने एक रुपये से लेकर छह रुपये तक किराया बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से सफर करना अब यात्रियों के लिए महंगा हो गया है क्योंकि निगम ने एक से छह रुपये तक किराया बढ़ा दिया है। इससे अब लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी, बहराइच, गोरखपुर और दिल्ली जाना महंगा हो जाएगा।किराये में बढ़ोत्तरी से आम लोगों के लिए महंगाई के इस दौर में और भार पड़ेगा
विज्ञापन
किराया बढ़ाने को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह टोल की दरें बढ़ने का असर है क्योंकि यह उन्हीं रूटों पर किराया बढ़ाया गया है जहां पर टोल पड़ते हैं और एक अप्रैल से टोल की दरें बढ़ा दी गई हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि टोल की दरें बढ़ने के चलते लखनऊ से संचालित होने वाली कुछ रूटों की बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। किराये की नई दरें लागू भी हो गई हैं।
विज्ञापन
कहां कितना बढ़ा किराया
- आलमबाग से प्रयागराज जाने वाली बस का किराया 302 रुपये था जो बढ़कर 308 रुपये हो गया है
-आलमबाग से वाराणसी का किराया पहले 473 था जो बढ़कर 476 हो गया है
- कैसरबाग डिपो से बहराइच का किराया अब तक 192 रुपये की जगह 193 रुपये हो गया है
- कैसरबाग से गोरखपुर का किराया अब तक 435 की जगह 437 हो गया है
कैसरबाग से दिल्ली का किराया अब तक 776 रुपये था जो अब 781 रुपये हो गया है
-आलमबाग से वाराणसी का किराया पहले 473 था जो बढ़कर 476 हो गया है
- कैसरबाग डिपो से बहराइच का किराया अब तक 192 रुपये की जगह 193 रुपये हो गया है
- कैसरबाग से गोरखपुर का किराया अब तक 435 की जगह 437 हो गया है
कैसरबाग से दिल्ली का किराया अब तक 776 रुपये था जो अब 781 रुपये हो गया है
अभी यहां नहीं बढ़ा का किराया
यूपी रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला
कैसरबाग से हरदोई का किराया
आलमबाग से आजमगढ़
आलमबाग से गोरखपुर
आलमबाग से आगरा
आलमबाग से कौशांबी
आलमबाग से आजमगढ़
आलमबाग से गोरखपुर
आलमबाग से आगरा
आलमबाग से कौशांबी