फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Trauma patients will get relief, city scan will be done in 16 hospitals on PPP model

यूपी : ट्रामा के मरीजों को मिलेगा राहत, पीपीपी मॉडल पर 16 अस्पतालों में लगेगी सिटी स्कैन

Tue, 10 Aug 2021 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 10 Aug 2021 08:45 PM IST
सार

प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पतालों में सिटी स्कैन की सुविधा नहीं होने पर मरीजों को रेफर किया जाता है। इमरजेंसी में आने वाले दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को यह कह कर तत्काल रेफर कर दिया जाता है कि संबंधित अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा नहीं है।

विज्ञापन
UP: Trauma patients will get relief, city scan will be done in 16 hospitals on PPP model
केजीएमयू - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के ट्रामा सेंटर पर मरीजों का दवाब कम होगा। ट्रामा के मरीजों को उनके ही जिले में तत्काल सिटी स्कैन की सुविधा मिल सकेगी। इसकेलिए 16 जिले में सिटी स्कैन मशीन लगाई जा रही है। यह मशीन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत लगाई जा रही है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पतालों में सिटी स्कैन की सुविधा नहीं होने पर मरीजों को महानगरों के लिए रेफर किया जाता है। इमरजेंसी में आने वाले दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को यह कह कर तत्काल रेफर कर दिया जाता है कि संबंधित अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को महानगरों तक पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। राजधानी सहित विभिन्न स्थानों के ट्रामा सेंटर पर मरीजों का दबाव भी बढ़ता है।
विज्ञापन


ट्रामा सेंटर का आकलन करने पर यह बात सामने आई कि करीब 50 फीसदी मरीज ऐसे रेफर किए जाते हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार दिया जा सकता है। इसके तहत शासन की ओर से निर्देश दिया गया कि जिन जिला अस्पतालों में अभी तक सिटी स्कैन नहीं है, वहां इसे लगाया जाए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने 16 उन जिलों में पीपीपी मॉडल के तहत सिटी स्कैन लगवाने का निर्देश दिया, जहां अभी तक यह सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगेगी सिटी स्कैन मशीन
अमरोहा, बरेली, एटा, झांसी, मैनपुरी, गाजियाबाद, कानपुर देहात, संभल, कानपुर नगर, गोंडा, अयोध्या, शामली, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, रविदास नगर और लखनऊ में लोकबंधु अस्पताल में लगाने की तैयारी है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
प्रदेश के 59 जिले के अस्पतालों में सिटी स्कैन मशीन लगी है।अब 16 जिला अस्पातलों में लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
डा. वीके सिंह, संयुक्त निदेशक चिकित्सा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed