{"_id":"60c790dd8ebc3e40c840a046","slug":"up-transfer-of-nine-ips-ajay-kumar-sahni-became-the-sp-of-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : मेरठ समेत 6 जिलों में नए कप्तान, 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : मेरठ समेत 6 जिलों में नए कप्तान, 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Mon, 14 Jun 2021 11:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:55 PM IST
सार
यह तबादले जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से ठीक पहले किए गए हैं। इसमें वे तीन जिले भी शामिल हैं जहां के पुलिस कप्तानों ने जिलों से हटने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध किया था।
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने छह जिलों के पुलिस कप्तान समेत 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। यह तबादले जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से ठीक पहले किए गए हैं। इसमें वे तीन जिले भी शामिल हैं जहां के पुलिस कप्तानों ने जिलों से हटने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध किया था।
विज्ञापन
तबादला आदेश के मुताबिक मुरादाबाद के एएसएसपी प्रभाकर चौधरी मेरठ के नए पुलिस कप्तान होंगे। उनके स्थान पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे पवन कुमार को मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है। मेरठ के एसएसपी अजय साहनी को जौनपुर का एसपी बनाया गया है। जिले से बाहर तैनाती की मांग करने वाले जौनपुर के एसपी राज करन नय्यर को डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है।
विज्ञापन
अमरोहा की एसपी सुनीति को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उन्होंने भी अपने तबादले के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध किया था। सुनीति के स्थान पर आगरा में 15वीं पीएसी में सेनानायक पूनम को अमरोहा का एसपी बनाया गया है। जिले से हटने की ख्वाहिश रखने वाले एक और अफसर बांदा के एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा की भी मुराद पूरी हो गई है। उन्हें रेलवे प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। सिद्धार्थ के स्थान पर कौशांबी के एसपी अभिनंदन को भेजा गया है। रुल्स एंड मैन्युअल के एसपी राधे श्याम को कौशांबी का नया एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन