फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Trains on Kanpur route which were closed have been restored, this train is running empty between Delhi and

यूपी: जुलाई तक बढ़ा वंदे भारत का संचालन, दिल्ली-लखनऊ के बीच खाली दौड़ रही है यह ट्रेन; नहीं बुक हो रहीं सीटे

Wed, 30 Apr 2025 12:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 30 Apr 2025 12:11 PM IST
सार

Kanpur-Lucknow route: कानपुर पुल में मरम्मत की वजह से कानपुर रूट की बंद पड़ी गाड़ियां बहाल हो गई हैं। इससे हजारों यात्रियों को राहत मिली है। 

विज्ञापन
UP: Trains on Kanpur route which were closed have been restored, this train is running empty between Delhi and
वंदे भारत ट्रेन।

विस्तार

गंगापुल की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद रेलवे ने इस रूट की सभी ट्रेनों को बहाल कर दिया है। इनका आवागमन भी शुरू हो गया है। इससे करीब 30 हजार यात्रियों को राहत मिली है। कानपुर में गंगा के बायां पुल किनारे से कानपुर सेंट्रल के बीच रेलवे पुल की मरम्मत का काम दो दिन पहले ही पूरा हुआ है। इसके बाद बहाल की गईं ट्रेनों में 11109/10 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, 51813/14 लखनऊ-झांसी पैसेंजर, 64203/04 लखनऊ-कानपुर मेमू, 64211 कानपुर-लखनऊ, 22539 मऊ-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन, 15025 मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस, 22922 गोरखपुर- बांद्रा अंत्योदय एक्सप्रेस, 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन और 55345/55346 लखनऊ जं.-कासगंज प्रमुख रूप से शामिल हैं।

विज्ञापन


गोमतीनगर तक ही चलेगी मैलानी एक्सप्रेस
गोरखपुर रूट पर तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के चलते मैलानी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ है। तीन मई तक 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन तक ही चलेगी। गोमतीनगर से गोरखपुर तक ट्रेन रद्द रहेगी। चार मई को 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस गोरखपुर के बजाय गोमतीनगर से चलाई जाएगी। तीन मई को 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के बजाय खलीलाबाद से चलाई जाएगी।
विज्ञापन


जुलाई तक बढ़ा वंदे भारत का संचालन
लखनऊ से छपरा तक चलने वाली 02270/02269 वंदे भारत स्पेशल का संचालन 11 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। 02270 वंदे भारत चारबाग से मंगलवार को छोड़कर सभी दिन चलती है। यह चारबाग स्टेशन से दोपहर 02:15 बजे चलकर रात 09:30 बजे छपरा पहुंचती है। ट्रेन 02269 वंदे भारत एक्सप्रेस छपरा से रात 11 बजे चलकर सुबह 06.30 बजे चारबाग पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP News: गंगापुल की मरम्मत का काम पूरा... निरस्त ट्रेनें बहाल, 30 हजार यात्रियों को मिलेगी राहत; देखें लिस्ट

खाली दौड़ रही डबल डेकर एक्सप्रेस, तीन नए स्टेशनों पर ठहराव की तैयारी

UP: Trains on Kanpur route which were closed have been restored, this train is running empty between Delhi and
डबल डेकर ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

आनंद विहार-लखनऊ के बीच सप्ताह में अप-डाउन चार-चार दिन चलने वाली 12584-83 डबल डेकर एक्सप्रेस खाली दौड़ रही है। दूसरी ओर अन्य ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी रहती है। ऐसे में खाली दौड़ रही डबल डेकर एक्सप्रेस को रेलवे तीन नए स्टेशनों पर ठहराव देने की तैयारी में है। इसके बाद इस ट्रेन के बरेली आवागमन के समय में बदलाव हो जाएगा।

डबल डेकर एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को होता है। 12584 आनंद विहार-लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस आनंद विहार से दोपहर 2:05 बजे चलने के बाद शाम 6:17 बजे बरेली आती है और रात 10:25 बजे लखनऊ पहुंचती है। 12583 लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर एक्सप्रेस लखनऊ से तड़के 5:55 बजे चलने के बाद 8:18 बजे बरेली आती है और दोपहर 12:55 बजे आनंद विहार पहुंचती है। आनंद विहार-लखनऊ के बीच इस ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली में ही है। अब इसे रामपुर, शाहजहांपुर व हरदोई में भी ठहराव देने की तैयारी है। तीन नए स्टेशनों पर ठहराव के बाद इस ट्रेन के बरेली आवागमन के समय में तब्दीली हो जाएगी।

खाली सीटों की स्थिति

12584 आनंद विहार-लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस
एक मई-670, दो मई-777, चार मई-734, छह मई-965, आठ मई-1020

12583 लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर एक्सप्रेस
एक मई-907, दो मई-980, चार मई-1008, छह मई-1065, आठ मई-1091
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed