फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Repair work of Ganga bridge is complete Cancelled trains are restored see full list

UP News: गंगापुल की मरम्मत का काम पूरा... निरस्त ट्रेनें बहाल, 30 हजार यात्रियों को मिलेगी राहत; देखें लिस्ट

Wed, 30 Apr 2025 11:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Apr 2025 11:52 AM IST
सार

कानपुर में गंगापुल की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद रेलवे ने इस रूट की सभी ट्रेनों को बहाल कर दिया है। इनका आवागमन भी शुरू हो गया है। इससे करीब 30 हजार यात्रियों को राहत मिली है।

विज्ञापन
Repair work of Ganga bridge is complete Cancelled trains are restored see full list
ट्रेन। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कानपुर में गंगा के बायां पुल किनारे से कानपुर सेंट्रल के बीच रेलवे पुल की मरम्मत का काम दो दिन पहले ही पूरा हुआ है। इसके बाद बहाल की गईं ट्रेनों में 11109/10 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, 51813/14 लखनऊ-झांसी पैसेंजर, 64203/04 लखनऊ-कानपुर मेमू, 64211 कानपुर-लखनऊ ट्रेनें बहाल की गई हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा 22539 मऊ-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन, 15025 मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस, 22922 गोरखपुर- बांद्रा अंत्योदय एक्सप्रेस, 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन और 55345/55346 लखनऊ जं.-कासगंज प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

गोमतीनगर तक ही चलेगी मैलानी एक्सप्रेस

गोरखपुर रूट पर तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के चलते मैलानी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ है। तीन मई तक 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन तक ही चलेगी। गोमतीनगर से गोरखपुर तक ट्रेन रद्द रहेगी। चार मई को 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस गोरखपुर के बजाय गोमतीनगर से चलाई जाएगी। तीन मई को 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के बजाय खलीलाबाद से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई तक बढ़ा वंदे भारत का संचालन

लखनऊ से छपरा तक चलने वाली 02270/02269 वंदे भारत स्पेशल का संचालन 11 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। 02270 वंदे भारत चारबाग से मंगलवार को छोड़कर सभी दिन चलती है। यह चारबाग स्टेशन से दोपहर 02:15 बजे चलकर रात 09:30 बजे छपरा पहुंचती है। ट्रेन 02269 वंदे भारत एक्सप्रेस छपरा से रात 11 बजे चलकर सुबह 06.30 बजे चारबाग पहुंचती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed