{"_id":"577b73034f1c1bcb427f99d7","slug":"up-traffic-police-app-to-be-launched-on-independence-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये ऐप बताएगा कितनी देर में खुलेगा जाम, ढूंढ़ेगा पंचर की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये ऐप बताएगा कितनी देर में खुलेगा जाम, ढूंढ़ेगा पंचर की दुकान
ऋतिक चित्रांश/अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 05 Jul 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप कहीं जा रहे हैं और रास्ते के जाम से बचना चाहते हैं तो ‘यूपी ट्रैफिक पुलिस’ नाम की एप आपकी मदद करेगा। एप आपको बताएगा कि रास्ते में कहां जाम लगा है। यह भी पता चल जाएगा की जाम कितना लंबा है और कितनी देर में खुल सकता है।
एप आपको जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी बताएगा। स्वतंत्रता दिवस के दिन इस एप के लांचिग की तैयारी है। एप की खासियत ये भी है कि आपकी गाड़ी पंचर होने या पेट्रोल खत्म होने पर यह आपके रास्ते में पड़ने वाली पंचर की दुकानें और पेट्रोलपंप की भी जानकारी देगा।
एप एंड्रायड फोन पर गूगल प्लेस्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकेगा। अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे ब्लैकबेरी, विंडोज और सिम्बियन के लिए अभी यह डिजाइन नहीं किया गया है। एंड्रायड में पूरी तरह से सफल होने के बाद अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए इसे डेवलप किया जाएगा।

जनता शेयर कर सकती है समस्याएं
डेमो पिक
एप इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम पर काम करेगा। इस सिस्टम में कानपुर शहर में कैमरे लगवाए जाने हैं। एप में आपको अपनी लोकेशन और गंतव्य का नाम लिखना होगा। इसके बाद एप पर आपके जाने वाले मार्ग की ट्रैफिक स्ट्रेंथ सामने आ जाएगी। अगर आप उस रूट के बजाय किसी अन्य मार्ग से जाना चाहते हैं तो वैकल्पिक मार्ग सर्च कर सकते हैं।
यूपी ट्रैफिक पुलिस’ एप से प्रदेश के हर एक जिले की यातायात संबंधी जानकारी मिलेगी। इस एप के जरिए जनता अपनी समस्याएं भी शेयर कर सकती है। - अनिल अग्रवाल, एडीजे ट्रैफिक कानपुर
यूपी ट्रैफिक पुलिस’ एप से प्रदेश के हर एक जिले की यातायात संबंधी जानकारी मिलेगी। इस एप के जरिए जनता अपनी समस्याएं भी शेयर कर सकती है। - अनिल अग्रवाल, एडीजे ट्रैफिक कानपुर