{"_id":"686cec87365b306bc40ade89","slug":"up-took-10-thousand-bribe-from-teacher-to-withdraw-gpf-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शिक्षक से जीपीएफ निकालने के लिए लिया 10 हजार घूस, एंटी करप्शन ने धरा, 20 हजार पहले ले लिए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शिक्षक से जीपीएफ निकालने के लिए लिया 10 हजार घूस, एंटी करप्शन ने धरा, 20 हजार पहले ले लिए थे
Tue, 08 Jul 2025 03:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Jul 2025 03:31 PM IST
सार
एंटी करप्शन टीम ने सुल्तानपुर जिला विद्यालय में तैनात लिपिक को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसे 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया जबकि 20 हजार रुपये पहले ले चुका था।
विज्ञापन
आरोपी अजय यादव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक अजय यादव को 10 हजार रुपये घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा। उन्हें लेकर टीम डीआईओएस कार्यालय से लेकर चली गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुभाष इंटर कॉलेज कंधईपुर के शिक्षक से जीपीएफ निकासी को लेकर 30 हजार रुपये घूस मांगा था जिसमें से 20 हजार रुपये पहले ले लिया था।
मंगलवार को 10 हजार रुपये देने के लिए जैसे ही अजय ने अपने हाथ मे रुपये लिए, टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।