फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP to get its permanent chief secretary soon.

छुट्टी मनाकर लौटे सीएम अखिलेश, मुख्य सचिव पर फैसला जल्द

Wed, 06 Jul 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Jul 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
UP to get its permanent chief secretary soon.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विदेश यात्रा से लौट आए हैं। अब सबकी नजरें पूर्णकालिक मुख्य सचिव की तैनाती से जुड़े निर्णय पर टिकी है। इस पर जल्द फैसले की संभावना है।

विज्ञापन


निवर्तमान मुख्य सचिव आलोक रंजन के स्थान पर पूर्णकालिक मुख्य सचिव की तैनाती की जानी है। इस पद के लिए कई दावेदारों की तगड़ी लामबंदी की वजह से मुख्यमंत्री बिना नियमित मुख्य सचिव की तैनाती किए ही विदेश चले गए थे।
विज्ञापन


अखिलेश ने कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार को मुख्य सचिव का भी काम देखने को कहा था। आलोक रंजन, कुमार को ही प्रभार सौंपकर रिटायर हो गए। प्रवीर कुमार ने इस पद की जिम्मेदारी संभालते ही पूरे तेवर के साथ काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसकी खुलेगी लॉटरी बना हुआ है संशय

UP to get its permanent chief secretary soon.

मगर, गौर करने वाली बात ये है कि इस पद के दावेदार अफसरों ने अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी है लिहाजा नियमित मुख्य सचिव भी प्रवीर कुमार ही बनेंगे या किसी और की लॉटरी खुल जाएगी, इसको लेकर अटकलें थमने का नाम नहीं ले रही है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री के विदेश लौटने के बाद इस बात की तेजी से अटकलें शुरू हुईं कि नियमित मुख्य सचिव से जुड़ा आदेश कभी भी जारी हो सकता है।

सरकार अफसरशाही की सबसे बड़ी कुर्सी पर ऊहापोह की स्थिति ज्यादा समय तक बनाए रखने के मूड में नहीं है।

पर, इस संबंध में कोई फैसला नहीं हो सका। संकेत है कि एक-दो दिन में इस पर फैसला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed