फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Up to 1.5 lakh discount on cars till 31 December

Lucknow News: 31 दिसंबर तक कारों पर डेढ़ लाख तक की छूट

Tue, 17 Dec 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 17 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Up to 1.5 lakh discount on cars till 31 December
आशीष गुप्ता
विज्ञापन

लखनऊ। अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अगले 31 दिसंबर तक आपके लिए शानदार मौका है। लगभग सभी कार कंपनियां 2024 मॉडल की कारों पर 20 हजार से लेकर 1.5 लाख का तक की छूट दे रही हैं। 10 लाख तक की एक कार पर 25 हजार से लेकर 1.49 लाख तक की छूट मिल रही है। वहीं ईवी पर तो करीब तीन लाख तक की छूट मिल रही है। नए साल से 40-50 हजार तक कीमतें बढ़ सकती हैं।

कारोबारियों का कहना है कि कार कंपनियां 4-5 प्रतिशत तक दाम बढ़ा सकती हैं। इससे 10 लाख की कार पर करीब 40-50 हजार रुपये बढ़ जाएंगे। उधर, रोड टैक्स भी बढ़ाने की तैयारी है। करीब 3-4 प्रतिशत तक रोड टैक्स बढ़ने पर एक 10 लाख की कार करीब एक लाख रुपये तक महंगी हो जाएगी। अभी 10 लाख से कम कीमत वाली कार पर आठ प्रतिशत और 10 लाख के ऊपर की कार पर 10 प्रतिशत टैक्स है। अगर नई व्यवस्था लागू हुई तो 10 लाख के अंदर की कार पर 10 प्रतिशत और 10 लाख से ऊपर की कार पर 12 प्रतिशत टैक्स हो सकता है।
विज्ञापन


-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा की कारें 25,000 से 45,000 रुपये तक सस्ती

कारोबारियों के मुताबिक, टाटा पंच (पेट्रोल) पर दिसंबर के अंत तक 25,000 तक की छूट रहेगी। नेक्सॉन टॉप मॉडल पर 30 हजार और उससे नीचे 25 हजार रुपये की छूट है। हैरियर और सफारी पर 45,000 तक की छूट चल रही है। मैनेजर ऋषभ रस्तोगी ने बताया कि यह छूट सिर्फ 31 दिसंबर तक ही लागू है।

-------------------------------------------


टोयोटा की कारों पर 40,000 से 80,000 तक की छूट

टोयोटा की कारों पर भी 31 दिसंबर तक बंपर छूट मिल रही है। टोयोटा के जीएम सेल्स प्रदीप शुक्ला बताते हैं कि इनोवा क्रिस्टा वीएक्स और जेडएक्स पर 76,000 की छूट है। अगर ग्राहक टोयोटा यूजर है तो 50 हजार की अतिरिक्त छूट मिलेगी। ग्लैंजा पर 80,000, टाइजर टर्बो पर 40,000, हाईराइडर निओ ड्राइव पर 40,000, रुमिऑन (पेट्रोल) पर 45,000, फॉर्च्यूनर पर 30,000 की छूट व वारंटी है। इसके अलावा हाईब्रिड ईवी पर तीन लाख तक की छूट है। साथ में आरटीओ टैक्स भी मुफ्त है।

---------------------------------

महिंद्रा की कारों पर छूट 70,000 से शुरू

महिंद्रा अपनी कारों पर बंपर छूट दे रहा है। कंपनी के सेल्स मैनेजर पर्सनल राजीव कुमार दुबे बताते हैं कि बोलेरो न्यू पर 1.49 लाख, स्कॉर्पियो क्लासिक पर 1.45 लाख, स्कॉर्पियो-एन पर 70,000, एक्सयूवी 700 पर 80,000 और थार 2 डब्ल्यूडी पेट्रोल पर 1.25 लाख तक की छूट है। वहीं एक्सयूवी 400 ईवी पर तीन लाख तक की छूट है।
-------------------------------------

मारुति सुजुकी की कारों पर 35 से 50,000 तक की छूट

मारुति सुजुकी भी अपनी कारों पर 35,000 से लेकर 50,000 तक की छूट दे रही है। ऑल्टो के-10, वैगनॉर, सिलेरियो, एक्सप्रेसो और स्विफ्ट पर 35,000 से लेकर 50,000 तक की छूट मिल रही है। अर्टिगा और ब्रीजा पर यह ऑफर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed