{"_id":"6a0c8916c53987f5930c580d","slug":"up-three-engineers-of-bareilly-jal-nigam-suspended-two-companies-blacklisted-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बरेली जल निगम के तीन इंजीनियर निलंबित, दो कंपनियां ब्लैकलिस्ट, टंकी गिरने के मामले में बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरेली जल निगम के तीन इंजीनियर निलंबित, दो कंपनियां ब्लैकलिस्ट, टंकी गिरने के मामले में बड़ी कार्रवाई
Tue, 19 May 2026 09:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 19 May 2026 09:30 PM IST
सार
जल जीवन मिशन की टंकी गिरने पर जिम्मेदारों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है। कंपनी पर पांच प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है ओर दो आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा समाप्त की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी गिरने के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जल निगम (ग्रामीण) बरेली की अधिशासी अभियंता कुमकुम और दो जूनियर इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात दो सहायक अभियंताओं की सेवा भी समाप्त कर दी गई है। दोनों निर्माण एजेंसियों एनसीसी लिमिटेड और थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन (टीपीआई) एजेंसी बीएलजी कंस्ट्रक्शन सर्विसेज को ब्लैकलिस्ट कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
चार मई को बरेली के आलमपुर जाफराबाद विकासखंड में निर्माणाधीन पानी की टंकी गिर गई थी। इसके बाद शासन ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की थी। प्राथमिक जांच रिपोर्ट में निर्माण और निगरानी में गंभीर लापरवाही सामने आई। जिसके बाद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। शासन ने स्पष्ट किया है कि ब्लैकलिस्ट अवधि के दौरान एनसीसी लिमिटेड और बीएलजी कंस्ट्रक्शन सर्विसेज को कोई नया सरकारी कार्य नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
पांच प्रतिशत जुर्माना भी लगाया
निर्माण एजेंसी एनसीसी लिमिटेड पर योजना लागत का पांच प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही कंपनी को अपने खर्च पर नई पानी की टंकी का निर्माण कराना होगा। वहीं टीपीआई एजेंसी बीएलजी कंस्ट्रक्शन सर्विसेज पर एक प्रतिशत पेनाल्टी लगाई गई है। बीएलजी कंस्ट्रक्शन के बरेली प्रभारी को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
विज्ञापन