फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Three and a half crore people will practice yoga at 75 thousand places in the state, special events will be held at 12 places

International Yoga Day: यूपी में 75 हजार स्थानों पर साढ़े तीन करोड़ लोग करेंगे योगा, 12 जगहों पर होंगे विशेष आयोजन

Fri, 17 Jun 2022 01:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 17 Jun 2022 01:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जहां भी योगाभ्यास होता, वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। योगाभ्यास के लिए योग प्रशिक्षक भी दिए जाएं। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास व नगर विकास विभाग द्वारा योगाभ्यास के लिए प्रस्तावित स्थलों पार्कों की साफ-सफाई करा ली जाए।

विज्ञापन
UP: Three and a half crore people will practice yoga at 75 thousand places in the state, special events will be held at 12 places
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को 75 हजार जगहों पर योगाभ्यास होगा। इसमें करीब साढ़े तीन करोड़ लोग एक साथ जुड़ेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। योग दिवस पर सांस्कृतिक व ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष आयोजन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को उच्चस्तरीय बैठक कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम इस बार ‘मानवता के लिए योग’ है। यह सुनिश्चित कराया जाए कि सभी 58 हजार ग्राम पंचायत, 14 हजार नगरीय वार्ड के लोग कार्यक्रम से जुड़ें। इस तरह साढ़े तीन करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जगह-जगह लाइव टेलीकास्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान आयुर्वेद विभाग के  निदेशक प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि योग दिवस को लेकर हर जिले में निरंतर कार्यक्रम चल रहे हैं। इसे व्यापक बनाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चयनित प्रदेश के छह स्थलों सारनाथ (वाराणसी), रेजीडेंसी (लखनऊ), अयोध्या, कुशीनगर, फतेहपुर सीकरी (आगरा) और हस्तिनापुर (मेरठ) में बड़े आयोजन किए जाने हैं। इसमें केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। इसी तरह राज्य सरकार द्वारा राजभवन (लखनऊ),  त्रिवेणी संगम (प्रयागराज), झांसी किला, मथुरा, मां विंध्यवासिनी धाम परिसर (मिर्जापुर) गोरखनाथ मंदिर परिसर (गोरखपुर), नैमिषारण्य (सीतापुर), काशी विश्वनाथधाम परिसर (वाराणसी), बिठूर (कानपुर), चित्रकूट, श्रावस्ती और अक्षय वट वाटिका (मुजफ्फरनगर) के धार्मिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व के स्थलों पर मुख्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन कराया जाए। इस कार्यक्रम से आमजन स्वत: स्फूर्त भाव से जुड़े, इसके लिए सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने निर्देश दिए कि हर जिले में एक मुख्य कार्यक्रम होगा। मंत्री अपने प्रभार वाले मंडल के किसी एक जिले में अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। कुछ जिलों में केंद्रीय मंत्रीगणों की उपस्थिति भी रहेगी। जहां मंत्रीगणों की उपस्थिति नहीं हो सकेगी, वहां नोडल अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।


स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जोड़ने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जहां भी योगाभ्यास होता, वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। योगाभ्यास के लिए योग प्रशिक्षक भी दिए जाएं। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास व नगर विकास विभाग द्वारा योगाभ्यास के लिए प्रस्तावित स्थलों पार्कों की साफ-सफाई करा ली जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। एनसीसी कैडेट, स्काउड एंड गाइड और एनएसएस स्वयंसेवकों को योग दिवस से जोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की सतत पेट्रोलिंग के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में भी योगाभ्यास कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed