{"_id":"65b33a261b2094d64708b167","slug":"up-threatening-post-with-photo-of-disputed-structure-objectionable-picture-of-ram-temple-released-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विवादित ढांचे की फोटो के साथ डाली धमकी भरी पोस्ट, जारी किया राममंदिर का आपत्तिजनक चित्र, हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विवादित ढांचे की फोटो के साथ डाली धमकी भरी पोस्ट, जारी किया राममंदिर का आपत्तिजनक चित्र, हुए गिरफ्तार
Fri, 26 Jan 2024 10:20 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 26 Jan 2024 10:20 AM IST
सार
राम मंदिर को लेकर प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। सुल्तानपुर में जहां विवादित ढांचे की पोस्ट डालकर धमकी दी गई तो वहीं बहराइच में राम मंदिर के चित्र के साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस दोनों मामलों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर जिले में सोशल मीडिया पर विवादित ढांचे की फोटो के साथ धमकी भरी पोस्ट डाली गई है। इसका हिंदूूवादी संगठन ने विरोध किया है। मामले को लेकर विहिप के कुड़वार ब्लॉक अध्यक्ष ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रकरण से जुड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
कुड़वार ब्लॉक के विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राम सुरेश तिवारी ने कुड़वार थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। आरोप है कि सुरजीपुर के एक युवक ने सोशल मीडिया की फेसबुक साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। आरोप के मुताबिक उसने विवादित ढांचा विध्वंस की फोटो टैग कर रायफल के साथ एक समाज को धमकी दी है। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया है। वीडियो में कुछ अन्य लोग मुख्य आरोपी का समर्थन कर रहे हैं। इस संबंध में कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जा रहा है। मुख्य आरोपी फरार है। इस प्रकरण से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जारी है।
विज्ञापन
छेड़छाड़ कर राममंदिर का आपत्तिजनक चित्र किया वायरल
यूपी के बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र के एक युवक ने भगवान श्रीराम के मंदिर के चित्र के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसकी जानकारी होने के बाद कुछ संगठनों में रोष जताया और युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि युवक ने अयोध्या में नवनिर्मित राममंदिर के चित्र में पताका की जगह पाकिस्तान का झंडा लगा दिया। कंदौली निवासी मारकंडेय तिवारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन