फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Those not wearing seat belt and helmet will be challaned.

UP: सीट बेल्ट और हेलमेट नहीं पहनने वालों का होगा चालान, मुख्यमंत्री योगी ने दिए थे सख्ती के निर्देश

Tue, 07 Jan 2025 09:10 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Jan 2025 09:10 AM IST
सार

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यातायात विभाग अभियान चलाएगा। इसके तहत नियमों को तोड़ने पर चालान किया जाएगा। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक मे अफसरों को सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन
UP: Those not wearing seat belt and helmet will be challaned.
यातायात विभाग चलाएगा अभियान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीट बेल्ट और हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों का 11 से 31 जनवरी तक चालान होगा। सड़क हादसों में होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए यातायात निदेशालय ने सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, शराब पीकर, तेज गति, विपरीत दिशा में वाहन चलाने, नो पार्किंग और नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई पूरे जनवरी माह में होगी।

विज्ञापन


बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके बाद यातायात निदेशालय ने कार्ययोजना तैयार कर सभी पुलिस कमिश्नर और पुलिस कप्तानों को भेजा है। इसमें एक से 31 जनवरी तक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। दरअसल केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सड़क हादसों में होने वाली मौतों को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने जनवरी में सड़क सुरक्षा अभियान चलाने का अनुरोध किया था ताकि इनमें कमी लाई जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जानलेवा हुआ यूपी का मौसम, ठंड और कोहरे के बीच बारिश, ओले...11की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिल्ली विधानसभा के साथ होगा मिल्कीपुर उपचुनाव, तैयारियां पूरी करने में जुटा चुनाव आयोग


फूल देकर यातायात नियमों के प्रति करें जागरूक
मुख्यमंत्री ने सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 50 फीसदी की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित करने के बाद सभी जिलाधिकारियों को इस बाबत दिशा-निर्देश भेजे हैं। इसमें जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करने और एक्शन प्लान तैयार करने को कहा गया है। साथ ही 6 से 10 जनवरी तक सभी जिलों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। इसमें आम लोगों को फूल देकर सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed