{"_id":"67ac09b5dded6aed000a54a8","slug":"up-this-time-the-budget-session-of-the-assembly-will-be-for-16-days-the-budget-will-come-on-february-20-ses-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इस बार 16 दिन का होगा विधानसभा का बजट सत्र, 20 फरवरी को आएगा बजट; सत्र के हंगामेदार होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इस बार 16 दिन का होगा विधानसभा का बजट सत्र, 20 फरवरी को आएगा बजट; सत्र के हंगामेदार होने की संभावना
Wed, 12 Feb 2025 08:08 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 12 Feb 2025 08:08 AM IST
सार
UP Assembly Budget Session: यूपी विधानसभा का बजट सत्र इस बार 16 दिनों का होगा। 18 फरवरी से शुरू होने वाला यह बजट सत्र पांच मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
18 फरवरी से शुरू होगा यूपी विधानसभा सत्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा और 5 मार्च तक चलेगा। 16 दिनों तक चलने वाले सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। हालांकि सदन शांतिपूर्ण चलाने के लिए कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
18 फरवरी को सत्र की शुरुआत विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त बैठक में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी। प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आक्रामक तेवरों को देखते हुए साफ है कि इस मुद्दे पर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष में खींचतान होगी। केंद्रीय बजट की तरह प्रदेश के बजट अभिभाषण के विरोध की भी विपक्ष ने तैयारी की है। इन सबके बीच विधानसभा सत्र 5 मार्च तक चलाने की रूपरेखा फाइनल हो गई है।
विज्ञापन
इस बार प्रदेश का बजट लगभग आठ लाख करोड़ रुपये का होने की उम्मीद है, जो केंद्रीय बजट का लगभग 16 फीसदी होगा। इस बजट में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत राज्य को बढ़े हुए आवंटन को शामिल किया जाएगा। चूंकि केंद्र में इस बार मध्यम वर्ग पर खास फोकस किया गया है, इसलिए उम्मीद है कि प्रदेश के बजट में भी इसका असर दिखेगा। किसानों के कल्याण के लिए बजट की मोटी धनराशि का प्रावधान होगा। तकनीक, रोजगार और बुनियादी ढांचे पर होने वाले खर्च के मद में भी ज्यादा बजट होगा।
पाचं मार्च तक चलेगा सत्र
विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा। सत्र के दौरान सदन 5 मार्च तक चलेगा। पक्ष हो या विपक्ष, सभी सदस्यों को सदन में अपनी बात कहने का पूरा अवसर दिया जाएगा।- सतीश महाना, विधानसभा अध्यक्ष