{"_id":"68937cde7b92eabf8307150c","slug":"up-this-time-sisters-will-be-able-to-travel-free-in-ac-buses-of-transport-corporation-travel-will-be-free-du-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इस बार परिवहन निगम की एसी बसों में भी मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, रक्षाबंधन के इन तीन दिनों फ्री होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इस बार परिवहन निगम की एसी बसों में भी मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, रक्षाबंधन के इन तीन दिनों फ्री होगा सफर
Wed, 06 Aug 2025 09:33 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 06 Aug 2025 09:33 PM IST
सार
Free travel on Rakshabandhan:रक्षाबंधन के मौके पर यूपी की बहनें तीन दिन तक परिवहन निगम की सभी तरह की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन
जनरथ बसों में भी हो सकेगा फ्री सफर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसों में पहली बार महिलाएं तीन दिन तक नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। अभी तक दो दिन ही सुविधा रहती थी। इस बार आठ अगस्त की सुबह छह बजे से दस अगस्त की रात 12 बजे तक परिवहन निगम महिलाओं को निशुल्क सफर कराएगा। रोडवेज की एसी एवं नाॅन एसी सभी श्रेणी की बसों में ये सुविधा मिलेगी। यूपी से दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों में भी महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन
शनिवार के दिन नौ अगस्त को रक्षाबंधन पड़ रहा है। ऐसे में शनिवार और उसके बाद रविवार की दो दिन की छुट्टी मिलने से आवागमन खूब होने की उम्मीद है। परिवहन निगम ने अपने कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर ने सभी बसों के संचालन को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि बीच रास्ते में बसें बंद न हों। स्टेशनों पर यात्रियों के बैठने की पर्याप्त सुविधाएं हों। बसों को नियमित अंतराल पर चलाया जाए।
विज्ञापन