फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: This area of the India-Nepal border has become a hub for illegal currency circulation; Income Tax Depart

यूपी: अवैध नोट खपाने का अड्डा बना भारत- नेपाल सीमा का यह क्षेत्र, आयकर विभाग ने की छापेमारी; मिले ये सुराग

Thu, 09 Oct 2025 07:32 AM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्रा, अमर उजाला लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 09 Oct 2025 07:32 AM IST
सार

Illegal currency of Nepal:आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि रुपईडीहा के कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों में नेपाली नागरिक सामान खरीदने के बाद नेपाली करेंसी देते हैं।

विज्ञापन
UP: This area of the India-Nepal border has become a hub for illegal currency circulation; Income Tax Depart
नेपाल करेंसी की खपत भारत में। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने बहराइच स्थित रुपईडीहा में नेपाली करेंसी को खपाने के सुराग तलाशने के लिए कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सर्वे किया। मंगलवार से शुरू हुई सर्वे की कार्रवाई आज भी जारी रही। इस दौरान अवैध तरीके से मनी एक्सचेंज करने वाले लोगों के जरिए नेपाली करेंसी को बदलने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। आयकर विभाग इस प्रकरण की गहनता से जांच कर रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि रुपईडीहा के कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों में नेपाली नागरिक सामान खरीदने के बाद नेपाली करेंसी देते हैं। बाद में यह करेंसी अवैध तरीके से बदल दी जाती है, जिसकी वजह से किसी भी बैंकिंग सिस्टम या मनी एक्सचेंज का कारोबार में इसका पता नहीं चल पाता है। इस हेराफेरी का पता लगाने के लिए राजधानी स्थित आयकर विभाग की जांच इकाई की टीमों को रुपईडीहा भेजा गया, जिसने मारुति मेगा मार्ट और फर्नीचर व इंटीरियर डेकोरेशन का कार्य करने वाली गुरुकृपा इंटरप्राइजेस के प्रतिष्ठानों पर सर्वे किया। इस दौरान एक कारोबारी की लोकेशन नेपाल में मिली, जिसे तत्काल वापस बुलाकर पूछताछ की गई। आयकर की टीमों ने दोनों प्रतिष्ठानों से तमाम दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। अधिकारियों को शक है कि यह तरीका तमाम अन्य कारोबारी भी अपना रहे हैं और करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बी-टू-बी एक्सचेंज में नहीं बदल रहे करेंसी
जांच में सामने आया कि किसी भी बैंक या बी-टू-बी मनी एक्सचेंज के जरिए नेपाली करेंसी को बदला नहीं जा रहा है। वहीं नेपाल में 500 रुपये के भारतीय नोटों पर प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से लिया जा रहा है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि नेपाली करेंसी के बदले 500 रुपये के भारतीय नोटों की अदला-बदली हो रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि अवैध तरीके से मनी एक्सचेंज करने वाले इससे होने वाली आय को कहीं इस्लामिक या देश विरोधी गतिविधियों में तो नहीं खपा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से रडार पर नेपाल सीमा
बता दें कि नेपाल सीमा में हो रही आर्थिक गतिविधियाें पर आयकर विभाग बीते एक साल से पैनी नजर रख रहा है। आयकर विभाग ने बड़े पैमाने पर यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए चेन्नई की एक धार्मिक संस्था द्वारा फंडिंग करने के प्रमाण भी जुटाए थे, जिसे नेपाल सीमा पर मस्जिद, मदरसों आदि का निर्माण कराने में खर्च किया जा रहा था। इसी रैकेट की जांच के दौरान आयकर विभाग को नेपाली करेंसी के अवैध तरीके से बदलने के बारे में सुराग मिले थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed