फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: These five districts including Ayodhya have the highest number of illegal Waqf properties in the state, JP

यूपी: प्रदेश में अयोध्या सहित इन पांच जिलों में सबसे ज्यादा अवैध वक्फ संपत्तियां, जेपीसी ने सौंपा ब्योरा

Thu, 06 Feb 2025 08:03 AM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 06 Feb 2025 08:03 AM IST
सार

Illegal Waqf Properties: यूपी में अवैध वक्फ संपतियों के मामले में पांच जिले अव्वल हैं। संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने यूपी की ऐसी वक्फ संपत्तियों का जिलेवार ब्योरा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को सौंप दिया है।
 

विज्ञापन
UP: These five districts including Ayodhya have the highest number of illegal Waqf properties in the state, JP
यूपी के इन जिलों में सबसे ज्यादा वक्फ संपत्ति। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 वक्फ के नाम पर सरकारी जमीनें कब्जाने में प्रदेश में अयोध्या, शाहजहांपुर, रामपुर, जौनपुर और बरेली जिले सबसे आगे हैं। इनमें से प्रत्येक जिले में वक्फ बोर्ड दो हजार या उससे ज्यादा संपत्तियों पर अपना दावा कर रहे हैं। जबकि, राजस्व रिकॉर्ड में ये जमीनें सार्वजनिक उपयोग वाली श्रेणी में हैं। संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने यूपी की ऐसी वक्फ संपत्तियों का जिलेवार ब्योरा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को सौंप दिया है।
विज्ञापन


वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड में शाहजहांपुर में 2589 संपत्तियां दर्ज हैं, जिसमें से 2371 सरकारी संपत्तियां हैं। रामपुर में 3365 वक्फ संपत्तियों में से 2363, अयोध्या में 3652 में से 2116, जौनपुर में 4167 में से 2096 और बरेली में 3499 वक्फ संपत्तियों में से 2000 सरकारी जमीनों पर स्थित हैं। यहां बता दें कि प्रदेश में कुल 57792 सरकारी संपत्तियां हैं, जो वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड में वक्फ संपत्तियों के रूप में दर्ज हैं। इनका कुल रकबा 11712 एकड़ है। नियमानुसार, इन संपत्तियों को वक्फ (दान) किया ही नहीं जा सकता था।
विज्ञापन


सरकारी जमीनों पर कब्जे वाले टॉप 21 में ये जिले भी शामिल
खीरी-1792, बुलंदशहर-1778, फतेहपुर-1610, सीतापुर-1581, आजमगढ़-1575, सहारनपुर-1497, मुरादाबाद-1471, प्रतापगढ़-1331, आगरा-1293, अलीगढ़-1216, गाजीपुर-1251, मेरठ-1154, संभल-1150, अमरोहा-1045, देवरिया-1027, बिजनौर-1005
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 40 जिलों में वक्फ के नाम एक भी संपत्ति का नामांतरण नहीं

UP: These five districts including Ayodhya have the highest number of illegal Waqf properties in the state, JP
वक्फ की संपत्ति - फोटो : amarujala.com
प्रदेश में 40 जिले ऐसे भी हैं, जहां बोर्डों के रिकॉर्ड में सैकड़ों की संख्या में वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं, लेकिन तहसील रिकॉर्ड में एक का भी नामांतरण नहीं है। ये जिले हैं, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, कासगंज, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बदायूं, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, जालौन, ललितपुर, औरेया, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, हरदोई, रायबरेली, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, बिजनौर, कौशांबी, प्रयागराज, चंदौली, जौनपुर, वाराणसी, महोबा।

महोबा में एक भी वक्फ संपत्ति नहीं
वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड के मुताबिक महोबा में एक भी वक्फ संपत्ति नहीं है। जबकि, सोनभद्र में एक वक्फ संपत्ति है। हालांकि, जिलास्तर के गजट में महोबा में 245 और सोनभद्र में 171 वक्फ संपत्तियां हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed